25 C
Mumbai
Sunday, November 15, 2026
होमन्यूज़ अपडेटAdity Thakare का कोंकण दौरा : सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे

Adity Thakare का कोंकण दौरा : सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे

शिवसेना के मजबूत गढ़ कहे जाने वाले कोंकण इलाके में भाजपा और एनसीपी की सक्रियता लगातार तेजी से बढ़ रही हैं|

Google News Follow

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे व राज्य के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे के काफिले के साथ मंगलवार को एक हादसा हो गया| कोंकण दौरे के दौरान काफिले के साथ जा रहे थे| इसी बीच काफिले में शामिल एक कार का दुर्घटना हो गया| इस घटना वे बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके बॉडी ​​गार्ड को चोटें आयी हुई है, जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है|

ज्ञात हो कि शिवसेना के मजबूत गढ़ कहे जाने वाले कोंकण इलाके में भाजपा और एनसीपी की सक्रियता लगातार तेजी से बढ़ रही हैं| ऐसे में अपने गढ़ में पार्टी को मजबूत करने के लिए आदित्य ठाकरे सोमवार से तीन दिन के कोंकण दौरे पर हैं| वे बुधवार को मालवान इलाके में रैली करके दौरे का समापन करेंगे| मालवान को केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के प्रभाव वाला क्षेत्र माना जाता है|

मंगलवार को कोंकण इलाके में काफिले के साथ जा रहे आदित्य ठाकरे के काफिले में सड़क दुर्घटना हुई| सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार काफिले में शामिल एक कार ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे पीछे वाली गाड़ी तेज स्पीड में होने के कारण उससे जा टकराई| इससे पिछले कार में सवार आदित्य ठाकरे के सुरक्षाकर्मी घायल हो गए| इस सड़क दुर्घटना में आदित्य ठाकरे को कोई चोट नहीं आई| वे बाल-बाल बच गए| वही घायल सुरक्षा गार्डों को उपचार के लिए भेज दिया|

यह भी पढ़ें-

UP: जनमानस के हित में कार्य करेंगे, बार-बार चुनकर आएंगे – CM योगी 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें