32 C
Mumbai
Thursday, March 12, 2026
होमदेश दुनियाअफगानिस्तान के विदेश मंत्री का भारत दौरा रद्द, नहीं मिली यूएनएससी से...

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री का भारत दौरा रद्द, नहीं मिली यूएनएससी से मंजूरी​!

ऐसे में मुत्ताकी की दिल्ली यात्रा दोनों देशों के संबंधों के लिए अहम साबित हो सकती थी।

Google News Follow

Related

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी की इस सप्ताह प्रस्तावित भारत यात्रा रद्द हो गई है। काबुल स्थित आईएएनएस से मंगलवार को इसकी पुष्टि की।​ 2021 में तालिबान के सत्ता में आने के बाद भारत और अफगानिस्तान के बीच रिश्तों में नया बदलाव देखने को मिला है। ऐसे में मुत्ताकी की दिल्ली यात्रा दोनों देशों के संबंधों के लिए अहम साबित हो सकती थी।

सूत्रों के मुताबिक, यात्रा रद्द होने की वजह यह रही कि मुत्ताकी को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) से यात्रा प्रतिबंध (ट्रैवल बैन) में छूट की मंजूरी नहीं मिली।

एक सूत्र ने बताया, “भारत के विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक तौर पर विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी को दिल्ली आने का निमंत्रण दिया था। सभी तैयारियां हो चुकी थीं, लेकिन अंतिम समय में यूएनएससी से अनुमति न मिलने के कारण यह दौरा रद्द करना पड़ा। अगर यह यात्रा होती तो यह दिल्ली-काबुल संबंधों में नई गति ला सकती थी।”

आईएएनएस ने सप्ताह की शुरुआत में ही जानकारी दी थी कि काबुल से एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली आने वाला है।

यह इस महीने दूसरी बार है जब मुत्ताकी यात्रा नहीं कर पाए हैं। कुछ दिन पहले पाकिस्तान दौरा भी इसी वजह से रद्द करना पड़ा था, क्योंकि उन पर और कई तालिबान नेताओं पर अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रतिबंध लागू है।

हालांकि भारत ने अब तक तालिबान शासन को आधिकारिक मान्यता नहीं दी है, लेकिन मुंबई और हैदराबाद में अफगानिस्तान के वाणिज्य दूतावास तालिबान राजदूतों को सौंप दिए हैं।

उधर, पिछले महीने रूस तालिबान सरकार को औपचारिक मान्यता देने वाला पहला देश बन गया। लेकिन महिलाओं के अधिकारों और मानवाधिकार हनन के मामलों को लेकर तालिबान पर वैश्विक स्तर पर लगातार आलोचना हो रही है। यही वजह है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तालिबान को अभी तक व्यापक मान्यता नहीं मिल पाई है।

​यह भी पढ़ें-

केंद्र सरकार ने कीमतों पर नियंत्रण के लिए गेहूं की स्टॉक सीमा घटाई​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,044फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें