28.3 C
Mumbai
Tuesday, June 23, 2026
होमदेश दुनियाबिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट हमसे कोई नहीं छीन सकता :...

बिहार में राज्यसभा की पांचवीं सीट हमसे कोई नहीं छीन सकता : भाई वीरेंद्र​!

राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि सेकुलर को जो मानने वाले लोग हैं,​हमारे इंडिया गठबंधन को वोट देंगे और हमें जितना आंकड़ा चाहिए था, वो तो पूरा हो चुका है।

Google News Follow

Related

बिहार की पांचवीं राज्यसभा सीट पर एनडीए बनाम महागठबंधन की जंग बहुत रोचक है। जहां एक तरफ एनडीए पांचों सीट पर जीत का दावा कर रही है तो वहीं, राजद नेता भाई वीरेंद्र ने दावा किया कि पांचवी सीट महागठबंधन जीत रहा है। पटना में आईएएनएस से बातचीत में राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि सेकुलर को जो मानने वाले लोग हैं, वो हमारी पार्टी, हमारे उम्मीदवार, हमारे महागठबंधन, हमारे इंडिया गठबंधन को वोट देंगे और हमें जितना आंकड़ा चाहिए था, वो तो पूरा हो चुका है। हो सकता है कि हमारी संख्या 45 से 50 हो जाए। हम चुनाव जीत रहे हैं, पांचवीं सीट हमारी है और इसे हमसे कोई नहीं छीन सकता है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने पर राजद विधायक ने कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों द्वारा कोई काम संविधान से ऊपर उठकर किया जाता है तो यह गलत है।

सदन का संरक्षक चाहे वो राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष हों या लोकसभा व राज्यसभा के स्पीकर हों, उन्हें सभी दलों को एक नजरिए से देखना चाहिए। हालांकि, कहीं न कहीं विपक्ष के लोगों को लगता था कि हमारी बात को दबाया जा रहा है और सत्ता पक्ष के लोगों को ज्यादा समय दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा, अविश्वास प्रस्ताव पर हारना और जीतना अलग बात है। देश-दुनिया के लोगों को बताना था कि हमारा विश्वास स्पीकर के प्रति नहीं है, इसलिए हमने अविश्वास प्रस्ताव रखा है।

गैस संकट पर उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है और लोगों के घरों में खाना नहीं बन रहा है। सरकार सिर्फ लोगों को भ्रम में रखे हुए है और जनता सच्चाई जान चुकी है। लोगों को गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है और एजेंसियों पर लंबी लाइन देखने को मिल रही है। उपभोक्ता गैस सिलेंडर की उम्मीद में लाइन लगाकर गोदामों के बाहर खड़े हैं। सरकार पूरे मामले में सिर्फ झूठी दलील पेश कर रही है।​ 

यह भी पढ़ें-

रवि ने पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,292फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
316,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें