29.4 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमदेश दुनियाCancellation of Candidature: भारत की आवाज के लिए लड़ रहा हूं...

Cancellation of Candidature: भारत की आवाज के लिए लड़ रहा हूं…

राहुल गांधी ने सदस्यता गंवाने के बाद कहा कि मै हर कीमत चुकाने के लिए तैयार हूं। मै भारत की आवाज के लिए लड़ रहा हूं .

Google News Follow

लोकसभा की सदस्यता गंवाने के बाद राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मै हर कीमत चुकाने के लिए तैयार हूं। मै भारत की आवाज के लिए लड़ रहा हूं। सूरत की कोर्ट द्वारा गुरूवार को दो साल की सजा सुनाये जाने के बाद लोकसभा सचिवालय ने उनकी सदस्यता भी रद्द कर दी।

शुक्रवार को लोकसभा सचिवालय द्वारा सदस्यता रद्द करने की अधिसूचना जारी किये जाने के बाद राहुल गांधी ने एक ट्वीट कर लिखा ” भारत की आवाज के लिए लड़ रहा हूं ,और इसके लिए हर कीमत चुकाने को तैयार हूं। इससे पहले कांग्रेस के कई नेताओं ने राहुल की सदस्यता रद्द किये जाने पर प्रतिक्रिया दी।जिसमें सभी नेताओं ने बीजेपी पर कई आरोप लगाए।

इस दौरान कांग्रेस ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा से बीजेपी डर गई। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की लोकप्रियता से बीजेपी घबरा गई है। यही वजह है कि बीजेपी लगातार विपक्षी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। राहुल की सदस्यता रद्द होने के बाद कई विपक्षी नेताओं ने भी बीजेपी को घेरा। विपक्षी नेताओं ने कहा कि देश एक तरह से आपातकाल जैसी स्थिति हो गई है। हालांकि बीजेपी के नेताओं ने सभी आरोपों नकारते हुए इसके राहुल गांधी को जिम्मेदार बताया।

गौरतलब है कि 13 अप्रैल 2019 में राहुल गांधी ने कर्नाटक के कोलार में एक रैली को सम्बोधित करते हुए कहा था कि नीरव मोदी,ललित मोदी और नरेंद्र मोदी का सरनेम कॉमन क्यों है ? सभी चोरो का सरनेम मोदी क्यों होता है। इसके बाद, इस बयान पर सूरत के बीजेपी नेता पूर्णेश मोदी ने मानहानि का केस दर्ज किया।

ये भी पढ़ें

 

अप्रैल में होगा वायनाड उपचुनाव? राहुल की सदस्यता जाने के बाद EC की तैयारी

राहुल गाँधी का अध्यादेश फाड़ना पड़ा भारी, छिन गई लोकसभा की सदस्यता

Defamation case: राहुल अयोग्य घोषित, गई सांसदी, नहीं बैठ सकते लोकसभा में        

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें