अमित शाह का मुंबई दौरा, लालबाग के राजा का करेंगे दर्शन  

आगामी मुंबई नगर निकाय चुनाव को देखते हुए अमित शाह का यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ​भाजपा​​ का मिशन देश में सबसे ज्यादा बजट वाले मुंबई नगर निगम पर ​भाजपा​​ का झंडा फहराना है​|​​

अमित शाह का मुंबई दौरा, लालबाग के राजा का करेंगे दर्शन  

Amit Shah's visit to Mumbai, will visit the king of Lalbagh

महाराष्ट्र में सत्ता​ आने​ के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहली बार राज्य का दौरा करेंगे। मुंबई आने के बाद अमित शाह लालबाग के राजा ​के​ दर्शन करने जाएंगे| अमित शाह के मुंबई दौरे का कार्यक्रम सामने आ गया है​|​​ ​केंद्रीय गृह मंत्री ​अमित शाह 4 सितंबर की रात मुंबई आएंगे। वे सह्याद्री गेस्ट हाउस में ​ठहरेंगे​​। 5 ​सितंबर ​को सुबह 10​.00 बजे वे लालबाग के राजा ​के​ दर्शन करेंगे​।​
लालबाग के राजा का दर्शन के बाद अमित शाह 11​.00 ​बजे मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशीष शेलार के बांद्रा स्थित गणेश जी के दर्शन करेंगे, फिर 12​.00 बजे अमित शाह उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पर बैठक करेंगे और फडणवीस के ​घर विराजे ​गणपति के भी दर्शन ​के​ लिए जायेंगे​। ​फडणवीस के आवास पर बैठक के बाद दोपहर 2​.00​ बजे अमित शाह मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आवास वर्षा बंगले में गणपति के दर्शन करेंगे​|​​ 3​.00 बजे स्कूल उद्घाटन कार्यक्रम के बाद शाह ​ सायं ​5​.00 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे​|​
​आगामी मुंबई नगर निकाय चुनाव को देखते हुए अमित शाह का यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ​भाजपा​​ का मिशन देश में सबसे ज्यादा बजट वाले मुंबई नगर निगम पर ​भाजपा​​ का झंडा फहराना है​|​​ ​बता दें कि ​अगले दो से तीन महीनों में मुंबई समेत राज्य की प्रमुख नगर पालिकाओं के लिए चुनाव होंगे।
 
यह भी पढ़ें-

यात्रियों को भा रही है मुंबई की एसी लोकल ट्रेन

Exit mobile version