29.1 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियाऑपरेशन सिंदूर के बाद देशभर में तिरंगा यात्रा से सेना को सम्मान!

ऑपरेशन सिंदूर के बाद देशभर में तिरंगा यात्रा से सेना को सम्मान!

भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया, जिसने भारत के 140 करोड़ लोगों को सेना के प्रति अपार गर्व और सम्मान से भर दिया। 

Google News Follow
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देशभर में आयोजित की जा रही तिरंगा यात्रा को सेना के सम्मान में पूरा देश की एकजुटता करार दिया। रविवार को केंद्रीय मंत्री जोधपुर पहुंचे।
उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि पहलगाम की भयावह घटना के बाद प्रधानमंत्री मोदी का संदेश स्पष्ट था कि आतंकवाद के इस क्रूर कृत्य के पीछे हर आतंकी को अकल्पनीय सजा मिलेगी। इसके बाद, भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया, जिसने भारत के 140 करोड़ लोगों को सेना के प्रति अपार गर्व और सम्मान से भर दिया।

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने जिस तरीके से भारत की सीमाओं पर हमला करने का प्रयास किया और जिस तरीके से भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया, उसके बाद पाकिस्तान को भारत के सामने घुटने टेकने पड़े।

पाकिस्तान ने सीजफायर की मांग की। सीजफायर के लिए डीजीएमओ से संपर्क किया। इन सभी घटनाक्रम के बाद जो भारत को 2014 से पहले की तरह कमजोर समझ रहे थे, उन्हें अब भारतीय सैन्य शक्ति का आभास हो गया। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद 140 करोड़ लोग भारी उत्साह के साथ लबरेज हैं।
इसी के तहत देशभर में तिरंगा यात्रा का आगाज हो रहा है। तिरंगा यात्रा में शामिल होकर लोग अपनी ओर से सेना के प्रति सम्मान व्यक्त कर रहे हैं। जोधपुर में तिरंगा यात्रा आयोजित की जा रही है। मुझे विश्वास है कि यह तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक होगी।

गजेंद्र सिंह शेखावत ने पीएम मोदी के राजस्थान दौरे पर कहा कि पीएम मोदी का यह दौरा सिर्फ राजस्थान के लिए नहीं बल्कि पूरे देश को संदेश देने का काम करेगा। पीएम अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 100 से अधिक स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी अपने दौरे के दौरान सेना के रिटायर कर्मचारियों से बातचीत करेंगे।

यह भी पढ़ें-

आईपीएल: केकेआर ने रोवमैन की जगह शिवम शुक्ला को किया शामिल!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें