28.3 C
Mumbai
Tuesday, October 20, 2026
होमदेश दुनियाSC की फटकार के बाद कांग्रेस का आरोप- राहुल को नहीं बोलने...

SC की फटकार के बाद कांग्रेस का आरोप- राहुल को नहीं बोलने दे रही सरकार!

​ "मैंने अभी तक कोर्ट के बयान को विस्तार से नहीं देखा है। मैं इसे पढ़ने के बाद ही कोई टिप्पणी करूंगी।"

Google News Follow
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘चीन द्वारा भारत की जमीन पर कब्जा’ वाले बयान पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी टिप्पणी को लेकर राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी को चीन के मुद्दे पर संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा है।

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा से मीडिया ने सवाल किया। उन्होंने जवाब में कहा, ​“मैंने अभी तक कोर्ट के बयान को विस्तार से नहीं देखा है। मैं इसे पढ़ने के बाद ही कोई टिप्पणी करूंगी।”कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का जिक्र करते हुए आईएएनएस से बातचीत में कहा, “लोकसभा में राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया जा रहा है। राहुल लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं और संसद की कार्यवाही के 10 दिन बीत जाने के बाद भी सिर्फ उन्हें एक ही दिन बोलने दिया गया है। सरकार चीन और गलवान वैली पर चर्चा नहीं करना चाहती है।”

कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “जहां तक राहुल गांधी का सवाल है, सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। राहुल गांधी भी यही पूछ रहे हैं कि सच्चाई क्या है? वे इस बारे में बताते नहीं हैं और इसलिए ऐसी बातें फैलती हैं।”कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा, “सुप्रीम कोर्ट ने अगर कोई टिप्पणी की है, तो मुझे लगता है कि राहुल गांधी उसको देखेंगे।”

वहीं, भाजपा सांसद कंगना रनौत ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी हमेशा भारत के खिलाफ बोलते हैं। चाहे वह अर्थव्यवस्था पर हो या रक्षा बलों से संबंधित मुद्दा हो, वह हमेशा भारत के खिलाफ बोलते हैं। वह दुश्मन देशों के समर्थन में बोलते हैं।

उनकी भारत विरोधी मानसिकता है। इसलिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा उन्हें फटकार लगाना स्वागत योग्य है। आने वाले समय में अन्य लोगों को ध्यान रखना चाहिए कि वे भारत के सम्मान, अखंडता और मनोबल को ठेस न पहुंचाएं।”​ 
 
यह भी पढ़ें-

प्रधानमंत्री मोदी की ‘परीक्षा पे चर्चा 2025’ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित​!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें