29.1 C
Mumbai
Friday, October 23, 2026
होमदेश दुनियाअमेरिकी जेल में बंद ट्रक ड्राईवर हरजिंदर के लिए अकाली दाल सांसद...

अमेरिकी जेल में बंद ट्रक ड्राईवर हरजिंदर के लिए अकाली दाल सांसद की सरकार से गुहार !

हरजिंदर सिंह के परिवार और समर्थकों ने इस मामले को 'हत्या नहीं, दुर्घटना' बताते हुए नरमी की अपील की है।

Google News Follow

शिरोमणि अकाली दल सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने अमेरिका में गिरफ्तार भारतीय मूल के ट्रक ड्राइवर हरजिंदर सिंह के मामले में भारत सरकार से दखल देने की अपील की है। 28 वर्षीय हरजिंदर सिंह को 12 अगस्त को फ्लोरिडा में हुए एक भीषण सड़क हादसे के बाद गिरफ्तार किया गया था, जिसमें उसके अवैध तरीके से यू-टर्न के कारण  तीन लोगों की मौत हो गई थी।

हरसिमरत कौर बादल ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर से अपील करते हुए कहा कि भारत सरकार को अमेरिका से बातचीत करनी चाहिए ताकि हरजिंदर सिंह के अधिकारों की रक्षा हो सके। उन्होंने विशेष रूप से मांग की कि सिंह को अपने धार्मिक अधिकार के तहत ‘दस्तार’ (पगड़ी) पहनने की अनुमति दी जाए और उन्हें हत्यारा कहकर पेश न किया जाए।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, हरजिंदर सिंह का 18-व्हीलर ट्रेलर ट्रक फ्लोरिडा के टर्नपाइक पर अचानक अवैध यू-टर्न लेकर सड़क पर आ गया, जिससे मिनीवैन उसकी चपेट में आ गई। इस टक्कर में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। सिंह पर व्हीक्युलर होमिसाइड (वाहन से हत्या) के तीन मामलों के साथ-साथ इमिग्रेशन कानून उल्लंघन के भी आरोप लगे हैं। यदि दोषी करार दिए गए तो उन्हें 45 साल तक की सजा हो सकती है। अदालत ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया है और वे अमेरिकी हिरासत में हैं।

बादल ने कहा, “हरजिंदर सिंह ने एक गंभीर गलती की है, लेकिन वह हत्यारा नहीं है। उसे निष्पक्ष सुनवाई और उचित व्यवहार मिलना चाहिए।” उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि इस घटना के व्यापक असर हो सकते हैं। अमेरिका में 1.5 लाख से अधिक पंजाबी ट्रक ड्राइवर काम कर रहे हैं। उनके खिलाफ भेदभाव, वीज़ा नकारे जाने या कड़ी भाषा-परीक्षा जैसे नए नियम लागू होने का खतरा है।

हरजिंदर सिंह के परिवार और समर्थकों ने इस मामले को ‘हत्या नहीं, दुर्घटना’ बताते हुए नरमी की अपील की है। Change.org पर दायर एक ऑनलाइन याचिका को अब तक 22 लाख से अधिक लोगों का समर्थन मिल चुका है।

यह भी पढ़ें:

सुप्रीम कोर्ट पर हमला करने की थी योजना, बाद में सीएम रेखा गुप्ता बनीं निशाना!

“तीन हारों के बाद बदल गया राहुल गांधी का नैतिक रुख।”

कांग्रेस काल की योजना आयोग सदस्य सैयदा हामिद का बांग्लादेशियों के लिए छलका दर्द !

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर दावों को गृहमंत्री शाह ने बताया बेबुनियाद !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें