27 C
Mumbai
Tuesday, February 24, 2026
होमदेश दुनियाआजम खान से अस्पताल मिलने पहुंचे अखिलेश यादव, कयासों का दौर जारी

आजम खान से अस्पताल मिलने पहुंचे अखिलेश यादव, कयासों का दौर जारी

अखिलेश कर उनके अच्छी सेहत के लिए दुआएं की और कहा कि आप जल्द अच्छे होकर आएं!

Google News Follow

Related

सपा नेता आजम खान का दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में उपचार चल रहा हैं| इस बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे और दोनों नेताओं के बीच करीब 2 घंटे तक बातचीत हुई|
 
आजम खान से मुलाकात करने के बाद अखिलेश यादव ने ट्वीट कर तस्वीरें साझा कीं और जल्द उनके स्वस्थ होने की कामना की| अखिलेश कर उनके अच्छी सेहत के लिए दुआएं की और कहा कि आप जल्द अच्छे होकर आएं!

गौरतलब है कि समाजवादी के नेता व विधायक आजम खान गत २ वर्षों से जेल में बाद थे| जेल से रिहा होने के बाद उनकों सांस लेने में तकलीफ हो रही थी|बिगड़ते स्वास्थ्य को देखते हुए परिजनों ने उन्हें दिल्ली के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है|
 
लंबे समय से आज़म खान और सपा मुखिया अखिलेश यादव के बीच के संबंधों को लेकर राजनीति गलियारों में खूब चर्चा चल रही थी| जेल से छूटने के बाद सपा मुखिया के नहीं मिलने और आज़म खान की ओर से किसी भी तरह की कोई बातचीत नहीं होने के कारण कयास यह लगाया जा रहा था कि दोनों की तल्लखी यूपी में नया गुल खिलाएगी|
 
अस्तपाल में भर्ती के बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या वह अब भी खुद को अपने को समाजवादी पार्टी का नेता मानते हैं तो आज़म खान ने कहा कि मैं नेता नहीं हूं| वर्कर था, वर्कर रहूंगा| सूत्रों की मानें तो अखिलेश यादव ने आजम खान से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर ही बातचीत की होगी| वही, दोनों के मुलाकात के बाद संबंधों को लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया है|
यह भी पढ़ें-

पाकिस्तानी महिला ने कोर्ट से कहा, न्याय नहीं दे सकते तो मुझे भारत भेज दो 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,143फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें