अखिलेश यादव के सौतेले भाई ले रहे पत्नी से तलाक, कहा परिवार तोड़ने वाली मतलबी औरत !

अखिलेश यादव के सौतेले भाई ले रहे पत्नी से तलाक, कहा परिवार तोड़ने वाली मतलबी औरत !

Akhilesh Yadav's stepbrother is divorcing his wife, calling her a selfish woman who is breaking up the family!

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई और मुलायम सिंग यादव की दूसरी पत्नी के बेटे प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा यादव से मतभेद और संभावित अलगाव के संकेत दिए हैं। प्रतीक यादव ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर साझा एक पोस्ट में अपर्णा यादव पर गंभीर आरोप लगाए और उन्हें परिवार तोड़ने वाली बताया। यह पोस्ट सामने आते ही राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का विषय बन गई है।

इंस्टाग्राम पोस्ट में प्रतीक यादव ने लिखा, “मैं जल्द से जल्द इस मतलबी औरत को तलाक देने जा रहा हूँ। इसने मेरे पारिवारिक रिश्ते खराब कर दिए। इसे बस मशहूर और प्रभावशाली बनना है। अभी मेरी मानसिक हालत बहुत खराब है और उसे कोई फर्क नहीं पड़ता। उसे बस अपनी फिक्र है। मैंने इतनी बुरी आत्मा कभी नहीं देखी। उससे शादी करके मैं बदकिस्मत था।”। पोस्ट में उन्होंने अपनी मानसिक स्थिति का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि अपर्णा यादव को उनकी स्थिति की कोई परवाह नहीं है।

हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अपर्णा यादव के भाई ने अमन बिष्ट ने कहा है प्रतीक यादव इस तरह की भाषा का इस्तेमाल कर सार्वजनिक रूप से पोस्ट करने वाले व्यक्ति नहीं हैं और उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक किया गया हो सकता है। इसके बावजूद, खबर लिखे जाने तक यह पोस्ट प्रतीक यादव के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर मौजूद थी।

बता दें की, अपर्णा यादव वर्ष 2022 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई थीं और वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। इससे पहले उन्होंने 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर लखनऊ कैंट सीट से चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

प्रतीक यादव, दिवंगत समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र हैं। विवाह के बाद प्रतीक और अपर्णा, अखिलेश यादव और उनके परिवार से अलग रहते थे। दोनों की शादी वर्ष 2012 में हुई थी और उनकी एक बेटी है। प्रतीक यादव फिटनेस और रियल एस्टेट व्यवसाय से जुड़े हैं और लखनऊ में अपनी लग्जरी कारों, विशेषकर लेम्बोर्गिनी, के लिए भी पहचाने जाते हैं।

फिलहाल, न तो प्रतीक यादव और न ही अपर्णा यादव की ओर से इस मामले पर कोई औपचारिक बयान जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें:

स्पेन में हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर, 39 की मौत, 100 से ज्यादा की हालत गंभीर!

कमजोर वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 400 अंक टूटा!

‘रुसी तेल की खरीद पर भारत को चुनकर निशाना बनाना अनुचित’

Exit mobile version