सऊदी से लौटा ‘एडिटिंग मास्टर’ अल्तमस, गांव पहुंचते ही पुलिस ने किया कड़ा स्वागत

योगी आदित्यनाथ की फोटो से छेड़छाड़ का अंजाम:

 सऊदी से लौटा ‘एडिटिंग मास्टर’ अल्तमस, गांव पहुंचते ही पुलिस ने किया कड़ा स्वागत

altmas-social-media-cyber-case

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक युवक को सोशल मीडिया पर ‘ओवरस्मार्ट’ बनने की ऐसी सज़ा मिली कि अब वह खुद अपने पैरों पर खड़ा भी नहीं हो पा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो से छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करना कुल्हाड़ी गांव निवासी कुर्बान उर्फ अल्तमस को बेहद महंगा पड़ गया। सऊदी अरब में बैठकर इस युवक ने मुख्यमंत्री की छवि से छेड़छाड़ कर ‘डिजिटल दुस्साहस’ किया, और जैसे ही वह अपने गांव लौटा, पुलिस ने उसे सबक सिखा दिया।

मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम कुल्हाड़ी निवासी अल्तमस सऊदी अरब में काम करता था। वहीं से उसने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक फोटो को एडिट कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था। यह मामला 28 सितंबर का है। फोटो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई और आरोपी पर धारा 353(2) बीएनएस व 66 आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस को जानकारी मिली थी कि आरोपी फिलहाल सऊदी में है, इसलिए उसकी भारत वापसी का इंतजार किया जा रहा था।

जैसे ही अल्तमस रविवार को सऊदी अरब से अपने गांव पहुंचा, चरथावल पुलिस ने उसे दबोच लिया। इसके बाद जो कुछ हुआ, उसने पूरे इलाके में चर्चा पैदा कर दी। पुलिस ने आरोपी की ‘खातिरदारी’ इस अंदाज़ में की कि अब वह बिना सहारे के चल भी नहीं पा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में वह पुलिस की गिरफ्त में गिड़गिड़ाता हुआ अपने किए पर माफी मांगता दिख रहा है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी ने विदेश में बैठकर भारत के एक संवैधानिक पद पर बैठे मुख्यमंत्री के साथ अभद्रता की थी, जो गंभीर अपराध है। पुलिस ने यह स्पष्ट कर दिया है कि साइबर स्पेस में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की भी एक ‘कानूनी सीमा’ होती है, और कोई भी व्यक्ति सामाजिक या राजनीतिक उद्देश्यों के लिए उस सीमा को लांघेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अल्तमस, जो कभी अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स के कारण ‘लोकल स्टार’ बनने की कोशिश कर रहा था, अब पुलिस के उदाहरणों में गिना जा रहा है। मुजफ्फरनगर पुलिस की इस कार्रवाई के बाद साइबर अपराधों को लेकर एक बार फिर चेतावनी का संदेश गया है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सरकार या संवैधानिक संस्थाओं के प्रति असम्मानजनक कृत्य को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:

बीजापुर में नक्सलियों के आईईडी विस्फोट में सुरक्षाबल का एक जवान घायल !

रात के खाने में शामिल करें ये चीजें, सेहतमंद सुबह पाएं!

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने नाराजगी से किया इंकार, कहा- संतुष्ट!

Exit mobile version