28 C
Mumbai
Monday, February 2, 2026
होमदेश दुनियाराहुल को तमाचा! "भारतीय लोकतंत्र" पर सवाल उठाने पर US का करारा...

राहुल को तमाचा! “भारतीय लोकतंत्र” पर सवाल उठाने पर US का करारा जवाब  

राहुल गांधी भारत में लोकतंत्र को लेकर सवाल खड़ा कर रहे हैं। दूसरी ओर अमेरिका ने भारतीय लोकतंत्र पर बडा बयान दिया है। अमेरिका का कहना है कि अगर किसी ऐसा लगता है कि "भारतीय लोकतंत्र" खतरे में उसे दिल्ली में जाकर देखना चाहिए। 

Google News Follow

Related

 एक ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत में लोकतंत्र को लेकर सवाल खड़ा कर रहे हैं। दूसरी ओर अमेरिका ने भारतीय लोकतंत्र पर बडा बयान दिया है। अमेरिका का कहना है कि अगर किसी ऐसा लगता है कि “भारतीय लोकतंत्र” खतरे में उसे दिल्ली में जाकर देखना चाहिए। बताते चलें कि  कांग्रेस और उसके नेता लगातार भारत में लोकतंत्र खत्म होने की बात कर रहे हैं। वहीं वर्तमान में राहुल गांधी अमेरिका के दौरे पर हैं। जहां वे बार लोकतंत्र की दुहाई दे रहे हैं। ऐसे माना जा रहा है कि अमेरिका का यह बयान राहुल गांधी के गाल पर तमाचा है।

गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी 22 जून को अमेरिका दौरे पर जाने वाले हैं। इससे पहले अमेरिका के व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि “भारत एक जीवंत लोकतंत्र है” अगर इसमें किसी कोई संदेह है तो वह दिल्ली जाकर इसे देख सकता है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप, मै उम्मीद करता हूं कि लोकतान्त्रिक संस्थानों की शक्ति को लेकर चर्चा होनी चाहिए।
गौरतलब है कि वर्तमान में कांग्रेस नेता अमेरिका के दौरे पर हैं। जहां से वे लगातार भारत सरकार और पीएम मोदी को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। उन्होंने के बार विदेशों में भारत की छवि को खराब करने की कोशिश की है। अपने कई बयानों में भारत के लोकतंत्र को कटघरे में भी खड़ा किया है।अमेरिका द्वारा भारत के लोकतंत्र पर दिया गया बयान राहुल गांधी के गाल पर तमाचा माना जा रहा है।
अमेरिकी प्रवक्ता जॉन किर्बी ने भारत में लोकतंत्र पर उठ रहे सवालों पर कहा कि ” देखिये हम अपनी बात कहने से संकोच नहीं करते हैं। वैसे आप दोस्तों से खुलकर आप बात कर सकते हैं। अगर दुनिया में अगर किसी को कोई चिंता है तो  हम उस पर चर्चा करने से हिचकते नहीं हैं। मगर यह यात्रा ( पीएम मोदी यात्रा ) अमेरिका और भारत के मजबूत  संबंधों को आगे ले जाने वाली है। आशा है कि मजबूत और गहरी दोस्ती और आगे बढ़ेगी।
ये भी पढ़ें  

अतीक के गुर्गे के निशानदेही पर 20 तमंचा और 25 देशी बम बरामद  

क्या इंटरलॉकिंग सिस्टम से हुई छेड़छाड़ ?जिसकी वजह से हुआ बालासोर ट्रेन हादसा  

विश्व पर्यावरण दिवस समारोह पर PM मोदी ने देशवासियों को किया संबोधित

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,298फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
289,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें