29.2 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियावोटर आईडी विवाद पर अमित मालवीय का पवन खेड़ा पर हमला​!

वोटर आईडी विवाद पर अमित मालवीय का पवन खेड़ा पर हमला​!

अमित मालवीय ने आरोप लगाते हुए कहा, "यही वह धोखाधड़ी है, जिसे राहुल गांधी ने अपने फर्जी 'वोट चोरी' कार्यक्रम में फैलाने की कोशिश की थी।

Google News Follow

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा की डबल वोटर आईडी को लेकर राजनीति फिर तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने आरोप लगाए हैं कि पवन खेड़ा ने अपने पुराने नंबर को बरकरार रखते हुए नए ईपीआईसी नंबर के लिए आवेदन किया था, जो चुनाव कानून का घोर उल्लंघन है।

अमित मालवीय ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी के लॉ, ह्यूमन राइट्स व आरटीआई विभाग के चेयरमैन अभिषेक मनु सिंघवी की प्रेस कॉन्फ्रेंस का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा कि पवन खेड़ा ने अपना नाम नई दिल्ली (40) से जंगपुरा (41) में स्थानांतरित करने के लिए मतदाता पंजीकरण नियम-1960 के नियम-13 के अनुसार फॉर्म-6 भरा था।

इस पर मालवीय ने दावा किया है कि पता बदलने या निर्वाचन क्षेत्र बदलने के लिए फॉर्म 8 होता है। अमित मालवीय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “पवन खेड़ा ने अपना नाम स्थानांतरित करने के लिए फॉर्म 6 भरा था, लेकिन यहां एक पेंच है।

फॉर्म 6 सिर्फ उन नए मतदाताओं के लिए है, जिन्होंने पहले कभी पंजीकरण नहीं कराया है। पता बदलने या निर्वाचन क्षेत्र बदलने के लिए फॉर्म 8 सही फॉर्म है।” अमित मालवीय ने आरोप लगाते हुए कहा, “यही वह धोखाधड़ी है, जिसे राहुल गांधी ने अपने फर्जी ‘वोट चोरी’ कार्यक्रम में फैलाने की कोशिश की थी।
अब यह बिल्कुल स्पष्ट है कि पवन खेड़ा ने अपने पुराने नंबर को बरकरार रखते हुए नए ईपीआईसी नंबर के लिए आवेदन किया था, यानी दो वोट अपने पास रख लिए, जो चुनाव कानून का घोर उल्लंघन है।”

अपनी पोस्ट में उन्होंने चुनाव आयोग से मांग की है कि वह इस पर गंभीरता से ध्यान दे। मालवीय ने लिखा, “वोट चोरी के बारे में सबसे जोर से चिल्लाने वाला व्यक्ति खुद चुनावी कदाचार का दोषी है। कांग्रेस का तंत्र ऐसे वोट चोर लोगों से भरा पड़ा है, राहुल गांधी के दरबारियों से लेकर सोनिया गांधी तक, जिन्होंने भारतीय नागरिकता प्राप्त करने से पहले ही 1980 और फिर 1983 में खुद को मतदाता के रूप में सूचीबद्ध करवा लिया था।”

कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि सच्चाई सामने आ गई है। जो लोग दूसरों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हैं, वे खुद सबसे बड़े धोखेबाज हैं।

यह भी पढ़ें-

टाटा एडवांस्ड सिस्टम ने नौसेना हेतु विकसित किया पहला नेवल रडार!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें