26 C
Mumbai
Sunday, February 8, 2026
होमदेश दुनियाजम्मू-कश्मीर ​विधानसभा चुनाव​ 2024: ​​राम​ और राहुल पहुंचे श्रीनगर!, भाजपा की पैनी...

जम्मू-कश्मीर ​विधानसभा चुनाव​ 2024: ​​राम​ और राहुल पहुंचे श्रीनगर!, भाजपा की पैनी नजर !

भाजपा, कांग्रेस-नेकां के बीच पक रही राजनीतिक खिचड़ी पर पैनी नजर रखे हुए है।

Google News Follow

Related

लंबे अरसे के बाद जम्मू-कश्मीर में पहली बार विधानसभा चुनाव का ऐलान चुनाव आयुक्त द्वारा किया गया है|तीन चरणों में होने वाले इस चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपने-अपने स्तर पर तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं।भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रदेश चुनाव प्रभारी राम माधव श्रीनगर पहुंच गए। दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने भी डेरा जमा लिया है। राजनीति गलियारें में ऐसी चर्चा हो रही है कि कांग्रेस नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन को अंतिम रूप दे सकते हैं।

बता दें की दूसरी ओर भाजपा, कांग्रेस-नेकां के बीच पक रही राजनीतिक खिचड़ी पर पैनी नजर रखे हुए है। लोकसभा चुनाव में जम्मू संसदीय सीट पर कांग्रेस को आरएस पुरा-जम्मू दक्षिण, सुचेतगढ़, गुलाबगढ़ में बढ़त मिली थी। उधमपुर संसदीय सीट पर भी कांग्रेस को बनिहाल, डोडा, भद्रवाह, इंद्रबल विधानसभा क्षेत्रों में जीत मिली थी। इस गठबंधन के नफा- नुकसान का भी आकलन कर रही है। अगर नेकां-कांग्रेस में बात बन जाती है तो जम्मू संभाग के कई विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा को मजबूत चुनौती मिलेगी।

कयास लगाया जा रहा है कि प्रदेश भाजपा में दो चुनाव प्रभारी बनाने का उद्देश्य दोनों संभागों पर अधिक ध्यान केंद्रित करना है। ऐसे में राम माधव कश्मीर पर अधिक फोकस कर सकते हैं।सभी राजनीतिक दलों का मुख्य ध्यान कश्मीर पर ध्यान केंद्रित है। सूत्र बताते हैं कि वर्ष 2015 में भाजपा पीडीपी गठबंधन की सरकार के शिल्पकार रहे राम माधव ने श्रीनगर पहुंचते ही पार्टी नेताओं से जमीनी हकीकत की जानकारी ली। चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की।

दूसरी ओर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ सीधे श्रीनगर पहुंचे। ऐसी संभावना है कि वह नेकां नेताओं के साथ मुलाकात हो सकती है। हालांकि नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा का कहना है कि राहल गांधी का दौरा पहले से तय था। वह पार्टी सम्मेलन के लिए आए हैं। ना कि किसी गठबंधन पर चर्चा के लिए। वैसे हमने समान विचारधारा वाले दलों से गठबंधन का विकल्प खुला रखा है। 2024 के लोकसभा चुनाव पर दोनों दल गठबंधन कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें-

‘सीआईडी’ के एसीपी प्रद्युम्न लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सन्मानित !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,249फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें