28 C
Mumbai
Saturday, August 8, 2026
होमदेश दुनियाकांग्रेस नेता के बेटे अनिल एंटनी BJP में शामिल, BBC डॉक्यूमेंटी पर...

कांग्रेस नेता के बेटे अनिल एंटनी BJP में शामिल, BBC डॉक्यूमेंटी पर उठाए थे सवाल

अनिल ने BBC विवाद के बाद कड़ा विरोध जताते हुए कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

Google News Follow

Related

आज भाजपा के स्थापना दिवस समारोह पर बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी भाजपा में शामिल हो गए हैं। केरल कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम के पूर्व संयोजक अनील एंटनी को भाजपा नेता पीयूष गोयल और वी मुरलीधरन और पार्टी की केरल इकाई के प्रमुख के सुरेंद्रन ने एक औपचारिक कार्यक्रम में पार्टी की सदस्यता दिलाई।

दरअसल पिछले दिनों बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री आने के बाद कांग्रेस के स्टैंड पर अनिल ने सवाल खड़े किए थे। अनिल ने इसको लेकर सोशल मीडिया पर लिखा था, जिसके बाद कांग्रेस के कई नेताओं ने उनकी आलोचना की थी। इसके बाद अनिल एंटनी ने अपने सभी पद छोड़ दिए थे। अनिल एंटनी के पिता एके एंटनी कांग्रेस सरकार में केंद्रीय रक्षा मंत्री रहे थे।  इसके अलावा वे केरल के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। एके एंटनी का नाम बड़े नेताओं में शुमार रहा है।

सदस्यता ग्रहण करने पर अनिल एंटनी ने कहा कि एक भारतीय युवा होने के नाते मुझे ऐसा लगता है कि यह मेरी जिम्मेदारी और कर्तव्य है कि मैं प्रधानमंत्री के राष्ट्र निर्माण और राष्ट्रीय एकता के दृष्टिकोण में अपना योगदान दूं।

वहीं बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उनका बीजेपी में स्वागत करते हुए कहा कि अनिल एंटनी एक बहुआयामी व्यक्तित्व हैं। जब मैंने अनिल एंटनी की साख देखी तो मैं बहुत प्रभावित हुआ। उनके विचार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों के समान हैं। हमें विश्वास है कि वह बहुत सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे और दक्षिण भारत में बीजेपी के पदचिह्न को बढ़ाने में मदद करेंगे।

ये भी देखें 

मुलायम ​को मिला मरणोपरांत पद्म विभूषण, सीएम योगी ने किया ट्वीट !   ​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,796फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
326,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें