29.4 C
Mumbai
Wednesday, November 4, 2026
होमदेश दुनियाअन्ना हजारे का केजरीवाल को लेकर बयान, कहा, समाज सेवा करो बहुत...

अन्ना हजारे का केजरीवाल को लेकर बयान, कहा, समाज सेवा करो बहुत बड़े….!

वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का भी बयान सामने आया है| उन्होंने कहा कि मैंने पहले ही अरविंद केजरीवाल से कहा था कि राजनीति में मत जाओ|

Google News Follow

एक समय था, जब देश में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर अन्ना हजारे और अरविंद केजरीवाल साथ मिलकर देश व्यापी भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन शुरू किया था| उस समय केंद्र में कांग्रेस का शासन था| इसके बाद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी की स्थापना की| और राजनीति की शुरुआत की, जबकि अन्ना हजारे ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को कहा की राजनीति में मत जाओ, समाज सेवा करो, बड़े आदमी बनोगे, खुब नाम कमाओगे, समाज सेवा सर्वोत्तम सेवा और बहुत आनंद देती है, लेकिन उसने नहीं मानी| और आज उसकी परिणीति सामने है|

बता दें कि आम आदमी पार्टी के संयोजक को दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद छोड़ने की घोषणा की है| मुख्यमंत्री के इस घोषणा के बाद लगातार राजनेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है| इस बीच वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का भी बयान सामने आया है| उन्होंने कहा कि मैंने पहले ही अरविंद केजरीवाल से कहा था कि राजनीति में मत जाओ|

अन्ना हजारे ने केजरीवाल को राजनीति में जाने से स्पष्ट रूप से मना किया था| उन्होंने केजरीवाल से कहा कि समाज की सेवा करो, बहुत बड़े आदमी बनोगे| उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के आंदोलन के पहले से अरविंद केजरीवाल और अन्ना हजारे साथ में थे| इस बीच अन्ना हजारे कई बार अरविंद से कहा की राजनीति में नहीं जाना| समाज सेवा आनंद देती है, इसका आनंद लो| लेकिन केजरीवाल उस समय सामाजिक सेवा के महत्व को शायद समझ नहीं पाया और आज जो होना था वो हो गया| उनके दिल में कुछ और ही चल रहा था|

गौरतलब है कि अन्ना हजारे की ओर से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर यह कोई पहली टिप्पणी नहीं है| इससे पहले भी उन्होंने केजरीवाल को लेकर टिप्पणी की है| इससे पहले जब केजरीवाल को मार्च में गिरफ्तार किया गया था तब भी उन्होंने कहा था कि केजरीवाल ने उनकी बात नहीं मानी| उस दौरान उन्होंने कहा था कि वो इस बात से काफी स्तब्ध हैं कि जो व्यक्ति उनके साथ काम करते थे, शराब के खिलाफ आवाज उठाते थे, वो अब शराब नीतियां बना रहे हैं|

अन्ना हजारे ने यह भी कहा था कि केजरीवाल की गिरफ्तारी उनके अपने कर्मों और अति महत्वाकांक्षा के कारण हुई है| उन्होंने कहा था कि मैंने दो बार पत्र लिखकर केजरीवाल को मना किया था| बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने अन्ना हजारे के साथ मिलकर ही देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई थी, और एक बड़ा आंदोलन किया था| अन्ना आंदोलन के बाद ही केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी बनाई थी|

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने ऐलान किया कि आज से दो दिन बाद वो सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे| क्योंकि इन्होंने मुझ पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं| शराब घोटाले के मामले में उन्हें इसी साल मार्च में गिरफ्तार किया गया था| केजरीवाल पिछले 6 महीने से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद थे| दो दिन पहले ही वो जमानत पर आये हुए हैं|

यह भी पढ़ें-

टाइफून और बाढ़ से पीडित म्यांमार, लाओस, वियतनाम के लिए भारत का “ऑपरेशन सद्भाव”!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें