29 C
Mumbai
Sunday, October 18, 2026
होमन्यूज़ अपडेटउद्धव ठाकरे को एक और बड़ा झटका, राहुल कनाल लेंगे शिंदे गुट...

उद्धव ठाकरे को एक और बड़ा झटका, राहुल कनाल लेंगे शिंदे गुट में एंट्री

राहुल कनाल ने कहा कि उद्धव ठाकरे अपनी पार्टी कुछ चंद लोगों के इशारे पर चला रहे हैं।

Google News Follow

शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे की समस्याएं कम होने का नाम ही नहीं ले रहे है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में हुई बगावत के बाद जहां एक तरह उद्धव ठाकरे से शिवसेना का नाम और चिन्ह छीनकर शिंदे गुट को दे दिया गया तो वहीं दूसरी तरफ उद्धव ठाकरे गुट के कई नेता अपना पाला बदल चुके हैं। इस लिस्ट में अब एक नाम और जुड़ गया है।

दरअसल उद्धव के बेटे आदित्य ठाकरे के करीबी राहुल कनाल ने पार्टी छोड़ने का एलान कर दिया है। राहुल कनाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे अपनी पार्टी कुछ चंद लोगों के इशारे पर चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की सलाह पर उद्धव ठाकरे फैसले लेते हैं और पार्टी में अन्य लोगो को जोड़े रखने की इच्छा नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे पिछले साल आयकर की नोटिस आई थीं, जिसमें मुझे क्लीन चिट मिली है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शनिवार, 1 जुलाई को शाम 4 बजे के बाद मैं एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होऊंगा और उसके बाद मीडिया से बात करूंगा। बता दें कि आगामी 1 जुलाई को शिंदे सरकार के खिलाफ मुंबई में विराट मोर्चा निकालने से पहले ये उद्धव ठाकरे के लिए बड़ा झटका कहा जा सकता है।

ये भी देखें 

पाकिस्तानी शख्स ने की PM मोदी की तारीफ, कहा- I Love You मोदी साहब!

मानसून सत्र में यूनिफॉर्म सिविल कोड का प्रस्ताव पेश कर सकती है मोदी सरकार!

गदर 2 का गाना ‘उड़ जा काले कावां’ हुआ रिलीज, दिखी सकीना और तारा सिंह की जोड़ी

70 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप लगते,पवार ने कहा, ”फडणवीस…!”

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें