28 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमदेश दुनियाजब तक पाकिस्तान आतंक फैलाता रहेगा, अच्छे संबंध संभव नहीं : पवन...

जब तक पाकिस्तान आतंक फैलाता रहेगा, अच्छे संबंध संभव नहीं : पवन बंसल!

कांग्रेस नेता पवन बंसल ने भारत और पाकिस्तान के संबंधों पर आईएएनएस से बातचीत में कहा, "हम हमेशा यही चाहते हैं कि संबंध होने चाहिए|  

Google News Follow

कांग्रेस नेता पवन कुमार बंसल ने पाकिस्तान की भारत विरोधी सोच को अच्छे रिश्तों में बाधा बताया। उन्होंने कहा कि हम हमेशा यही चाहते हैं कि संबंध होने चाहिए, लेकिन पाकिस्तान ने कभी भारत की भावनाओं का सम्मान नहीं किया है।

कांग्रेस नेता पवन बंसल ने भारत और पाकिस्तान के संबंधों पर आईएएनएस से बातचीत में कहा, “हम हमेशा यही चाहते हैं कि संबंध होने चाहिए, लेकिन पाकिस्तान ने कभी भारत की भावनाओं का सम्मान नहीं किया या उसे समझा नहीं। उसने लगातार हमारे देश में आतंकवाद और अशांति को बढ़ावा दिया है, हिंसा और आतंक फैलाने की कोशिश की है।

जब तक यह चलता रहेगा, अच्छे संबंध नहीं हो सकते। मैं वहां गया हूं और मैं यह कह सकता हूं कि बातचीत हुई है, दोनों तरफ के लोग शांति चाहते होंगे, लेकिन पाकिस्तान की सरकार और सिस्टम तैयार नहीं दिखते। उनका रवैया भारत विरोधी सोच से प्रेरित है। इसलिए अच्छे संबंध शायद कभी पूरी तरह से नहीं बन पाएंगे।”

कांग्रेस नेता पवन कुमार बंसल ने ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर कहा, “राहुल गांधी ने सही कहा है कि जो सरकार लोगों के वोट के बिना सत्ता में आती है, वह इन मुद्दों को नहीं सुलझाएगी। अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस और 17 दिन की बिहार यात्रा के दौरान उन्होंने बार-बार इन मुद्दों को उठाया, लेकिन वे नहीं सुलझे। मुझे लगता है कि इन मुद्दों का हल कभी नहीं निकल पाएगा, क्योंकि सरकार को इसकी परवाह नहीं है।”

उन्होंने कहा, “आप हर जगह निगरानी नहीं कर सकते, यह बहुत मुश्किल है। लेकिन जो ऐसा करता है, उसकी अपनी सोच और तरीका होता है, वे तय करते हैं कि कहां कार्रवाई करनी है। हम 543 सीटों की निगरानी करने का दावा नहीं करते।

वे 100-150 सीटों पर ध्यान देते हैं, जहां मुकाबला करीबी होता है, जहां नतीजे किसी भी तरफ जा सकते हैं। वे उन सीटों के बारे में नहीं सोचते जो पक्की जीत या पक्की हार वाली होती हैं। वे वहां ध्यान देते हैं, जहां उनका दखल बदलाव ला सकता है।”

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अमेरिका द्वारा एच-1बी वीजा की शर्तों में बदलावों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “इससे पहले अमेरिका खुद युवाओं को बुलाता रहा है कि आकर हमारी अर्थव्यवस्था को मजबूत करें, लेकिन अब वो उलट काम करने लगे हैं।

ट्रंप ने जो फैसला लिया, उसके बाद वहां लोग कम जाएंगे। अमेरिका में ज्यादा स्किल्ड लोग नहीं होते, इसका शायद नुकसान अमेरिका को होगा। इसके रेट बढ़ने से युवाओं को मुश्किल हो जाएगा। इस फैसले से अमेरिका को ही ज्यादा नुकसान होगा, क्योंकि 70 प्रतिशत से ज्यादा एच-1बी वीजा भारत से जाते हैं।”

बंसल ने ट्रंप की दोहरी नीति पर कटाक्ष करते हुए कहा, “आज के समय में ट्रंप कुछ भी कह देते हैं। वे पीएम मोदी को अच्छा दोस्त बताते हैं, लेकिन उसके उलट फैसला ले लेते हैं। मैं मानता हूं कि कृषि क्षेत्र के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए। अमेरिका सब्सिडी बहुत ज्यादा दे रहा है, अगर वो यहां आए तो नुकसान होगा। अमेरिका से बातचीत होनी चाहिए, लेकिन हमें दबना नहीं चाहिए।”

यह भी पढ़ें-

युद्धाभ्यास के बाद सैन्य चिकित्सा में भारत-अमेरिका आए साथ!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें