29.6 C
Mumbai
Friday, November 6, 2026
होमदेश दुनियाओवैसी ने यूपी पुलिस को दी धमकी, कहा, ...तो तुम्हें कौन बचाएगा? 

ओवैसी ने यूपी पुलिस को दी धमकी, कहा, …तो तुम्हें कौन बचाएगा? 

''यह याद रखना। योगी हमेशा के लिए मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। मोदी हमेशा के लिए प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे।''

Google News Follow

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश की सियासत गरमाने लगी है। ठंड के मौसम में भी नेताओं के बयान से माहौल गर्म है।देश के सबसे बड़े सियासी राज्य में चुनावी हलचल तेज हैं। इस बीच एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी का एक विवादित वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी उत्तर प्रदेश की पुलिस को धमकी देते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी कह रहे हैं कि, ”मैं पुलिस को बताना चाहता हूं। यह याद रखना। योगी हमेशा के लिए मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। मोदी हमेशा के लिए प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे। हम मुसलमान समय के कारण चुप हैं, लेकिन याद रखना हम अन्याय को नहीं भूलेंगे। हम आपके अन्याय को याद रखेंगे। अल्लाह, अपनी शक्तियों से, तुम्हें नष्ट कर देगा, इंशाअल्लाह। हम याद करेंगे। समय बदलेगा। फिर कौन आएगा तुम्हें बचाने। जब योगी वापस अपने मठ में जाएंगे, जब मोदी पहाड़ों पर जाएंगे, तो आपको बचाने कौन आएगा। याद रखें, हम नहीं भूलेंगे”।

वहीं, एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी के इस बयान पर बीजेपी ने निशाना साधा है और चेतावनी दी है कि कोई गलती नहीं करना वरना अंजाम  बुरा होगा। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ओवैसी पर पलटवार किया है। पूनावाला ने कहा कि ”छोटा ओवैसी पुलिस को 15 हटाने के लिए कह रहा है और हिंदुओं को धमकी दे रहा है। उन्होंने आगे कहा कि बड़ा ओवैसी पुलिस को खुलेआम धमकी दे रहा है और हरिद्वार पर बोलने वाले सेक्युलरिज्म के सभी सुरमे जिन्ना वाली मानसिकता पर चुपी साध लिए हैं। क्योंकि, हिन्दुओं को धमकी देने वाला  सेक्युलर है और श्री राम का नाम लेना कम्युनल।

वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता  संबित पात्रा ओवैसी का विवादित वीडियो शेयर कर करारा जवाब दिया है। इसके, अलावा सीएम योगी के मीडिया सलाहकार ने भी ओवैसी के बयान पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि ” गिद्धों के कोसने से गायें नहीं मरती हैं ओवैसी साहब। शक्ति तो  भगवान राम ने दिखा दी है, भोले नाथ ने दिख दी है अपनी ताकत, अगर कोई ग़लती की तो इस बार गिद्धों का इलाज किया जाएगा। बता दें, इस्लाम छोड़ हिन्दू धर्म अपनाने वाले वसीम रिजवी के खिलाफ हरिद्वार में विवादित बयान देने पर केस दर्ज किया गया है। रिजवी ने हाल ही में धर्म परिवर्तन किया है।
ये भी पढ़ें

विवादित बयान के लिए जितेंद्र नारायण त्यागी पर मामला दर्ज  

PM ने अमूल प्लांट की आधारशिला रखी, बनारस की इस मिठाई का किया जिक्र

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें