28.7 C
Mumbai
Monday, November 2, 2026
होमराजनीतिआशिष शेलार का उद्धव ठाकरे से सवाल ‘कहीं मुंबई पर कोई संकट...

आशिष शेलार का उद्धव ठाकरे से सवाल ‘कहीं मुंबई पर कोई संकट तो नहीं?

Google News Follow

मुंबई। भारी बारिश से भांडुप के जल शुद्धिकरण केंद्र में पानी घुस गया, हाई टाइड ना होने के बावजूद मीठी नदी में बाढ़ आ गई, मुंबई के सामने कोई बड़ा संकट तो नहीं है? यह सवाल भाजपा विधायक आशिष शेलार ने उद्धव ठाकरे सरकार से पूछा है और इस पर तुरंत मीटिंग बुलाने की मांग की है।

मुंबई भर में पानी सप्लाई करने वाले जल शुद्धिकरण केंद्र में भी बरसात का पानी घुस जाना अत्यधिक चिंता की बात है. मुंबई में जो बदलाव दिखाई दे रहे हैं, वे खतरनाक है. इन चिंताओं का समधान पहले ही किया जाए तो बेहतर, बाद में रोने-पीटने से क्या होगा? इन शब्दों में भाजपा विधायक आशिष शेलार ने ठाकरे सरकार से सवाल किया है। दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से जिस तरह जनजीवन अस्तव्यस्त हुआ और कई दुर्घटनाएं हुई हैं, उन पर शेलार ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का ध्यान दिलाया है।

इन सभी घटनाओं पर ट्विट करते हुए आशिष शेलार ने कहा, ” इस बार मुंबई में हाई टाइड ना होते हुए भी मीठी नदी में बाढ़ की हालत पैदा हो गई है. भांडुप के वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में बरसात का पानी अंदर घुस गया है. पिछल 25 सालों से लोक प्रतिनिधि के तौर पर काम करते हुए कभी ऐसा तजुर्बा नहीं हुआ. कहीं मुंबई के लिए यह किसी बड़े संकट का संकेत तो नहीं ना?” इन शब्दों में शेलार ने अपनी शंका और भय जताया।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें