31.4 C
Mumbai
Wednesday, June 10, 2026
होमराजनीतिआसाम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने 30 नामों पर लगाई मुहर, क्या जोरहाट...

आसाम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने 30 नामों पर लगाई मुहर, क्या जोरहाट से चुनाव लड़ेंगे गौरव गोगोई

Google News Follow

Related

आगामी आसाम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 42 में से 30 उम्मीदवारों के नामों की सूची को लगभग अंतिम रूप दे दिया है। कांग्रेस से जुड़े सूत्रों ने जानकारी दी कि लोकसभा में विपक्ष के उपनेता और आसाम कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव गोगोई को जोरहाट विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया जा सकता है।

सूत्रों ने बताया कि आसाम की 42 सीटों पर कांग्रेस ने मंथन किया है, जिनमें से लगभग 30 नामों पर मुहर लग गई है और गौरव गोगोई के जोरहाट से चुनाव लड़ने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी के बड़े मुस्लिम चेहरे सांसद रकीबुल हसन भी विधानसभा चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। हालांकि, चुनाव की आधिकारिक घोषणा के बाद प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की जाएगी।

इससे पहले, जानकारी सामने आई कि 30 विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रारंभिक पैनल राज्य स्तरीय जांच समिति ने जिला इकाइयों, वरिष्ठ नेताओं और पर्यवेक्षकों से परामर्श के बाद तैयार किया। बताया जाता है कि यह सूची अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (यूजीसी) की मंजूरी के लिए भेजी गई। हालांकि, कई संभावित उम्मीदवारों के जीतने की क्षमता, संगठनात्मक स्वीकार्यता और स्थानीय फीडबैक को लेकर चिंताएं भी सामने आईं।

गौरव गोगोई अभी असम की जोरहाट लोकसभा सीट से सांसद हैं। 2024 के आम चुनावों में गौरव गोगोई ने भाजपा के तपन गोगोई को हराया। गौरव को 7,51,771 वोट मिले, जबकि तपन को 6,07,378 वोट मिले, जिससे वे 1,44,393 वोटों के मार्जिन से जीते।

गौरव गोगोई की गिनती वर्तमान में गांधी परिवार के करीबी नेताओं में होती है। सांसद बनने के बाद उन्हें कांग्रेस ने संसद में उपनेता विपक्ष के तौर पर चुना, जिसके बाद वे सदन के अंदर और बाहर भाजपा के खिलाफ लगातार हमलावर रहे हैं। वे साल 2023 में केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के बाद सुर्खियों में आए थे। बता दें की, गौरव गोगोई आसाम कांग्रेस के भी प्रमुख हैं, जिन्हें राज्य में चुनाव की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

यह भी पढ़ें:

अमेरिका-इजरायल का ‘ऑपरेशन शील्ड ऑफ जुदाह’ शुरू, तेहरान में जोरदार धमाके

ईरान पर हमलों के बाद भारत की एडवाइजरी

२५,000 करोड़ के महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक घोटाले में अजित पवार को क्लीन चिट

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,386फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
313,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें