29.6 C
Mumbai
Sunday, May 3, 2026
होमन्यूज़ अपडेटपवन खेड़ा के दिल्ली आवास पर पहुंची आसाम पुलिस

पवन खेड़ा के दिल्ली आवास पर पहुंची आसाम पुलिस

सीएम सरमा की पत्नी की शिकायत के बाद बढ़ा विवाद

Google News Follow

Related

आसाम पुलिस ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित आवास पर मंगलवार(7 अप्रैल) को पहुंचकर कार्रवाई की। यह कदम असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुयान शर्मा द्वारा दर्ज कराई गई FIR के एक दिन बाद उठाया गया।  जानकारी के अनुसार, निजामुद्दीन स्थित खेड़ा के आवास पर पहुंची आसाम पुलिस टीम की स्थानीय दिल्ली पुलिस भी मदद कर रही थी। इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच राजनीतिक टकराव तेज हो गया है।

रविवार (5 अप्रैल) को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पवन खेड़ा ने आरोप लगाया था कि रिनिकी भुयान शर्मा के पास यूएई, मिस्र और एंटीगुआ एवं बारबुडा के पासपोर्ट हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया कि उनके पास दुबई में संपत्ति और अमेरिका के वायोमिंग में एक कंपनी भी है। इन आरोपों को कांग्रेस के असम प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई ने भी दोहराया।

इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस द्वारा फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर आरोप मढ़ने का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि कथित पासपोर्ट से जुड़ी जानकारी पाकिस्तान से जुड़े एक सोशल मीडिया समूह से ली गई है।

सरमा ने आरोप लगाया कि यह मामला सिर्फ मानहानि तक सीमित नहीं है, बल्कि चुनाव से पहले माहौल प्रभावित करने की साजिश भी हो सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई हो सकती है, जिसमें आजीवन कारावास तक का प्रावधान है।

रिनिकी भुयान शर्मा ने रविवार(5 अप्रैल) रात गुवाहाटी में खेड़ा और अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उनके खिलाफ फर्जी दस्तावेजों के आधार पर आरोप लगाने की बात कही गई है। इसके बाद आसाम पुलिस ने जांच शुरू की और उसी के तहत दिल्ली में यह कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें:

सबरीमला मामला फिर सुप्रीम कोर्ट में, 9 जजों की संविधान पीठ के सामने होगी सुनवाई

BMC को मिली 11,166 करोड़ की मनोरी डीसैलीनेशन परियोजना की मंजूरी

60 दिनों के बाद तेजस फिर भरेगा उड़ान

न्यायिक अधिकारियों के घेराव मामले में सुप्रीम कोर्ट की पश्चिम बंगाल प्रशासन पर तीखी टिप्पणियां

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,106फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
305,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें