28.8 C
Mumbai
Wednesday, July 15, 2026
होमदेश दुनियाविधानसभा बजट सत्र: सीएम योगी ने विपक्ष को जमकर धोया!, संविधान की...

विधानसभा बजट सत्र: सीएम योगी ने विपक्ष को जमकर धोया!, संविधान की प्रति हाथ में लेकर घूमते हैं, लेकिन…!

आप लोगों का वास्तविक आचरण देखना है तो सपा का सोशल मीडिया हैंडल देखिए| कोई भी स्वस्थ समाज उसे देखकर लज्जा महसूस करता है|

Google News Follow

Related

यूपी विधानसभा के बजट सत्र में पांचवें दिन की कार्यवाही सोमवार को जारी रही | वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की ओर से पेश किए गए बजट पर आज भी चर्चा हुई| विपक्ष के सवालों के जवाब सरकार के मंत्री ने दिया| इस दौरान विपक्ष की ओर से विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने का प्रयास किया गया है|

सीएम योगी ने राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सपा नेताओं के व्यवहार को लेकर भी विपक्ष को घेरा। उन्होंने कहा कि ये लोग संविधान की बात करते हैं। लोकतंत्र की बात करते हैं और महापुरुषों के सम्मान की बात करते हैं लेकिन राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सपा के लोगों का जो आचरण था वो बताता है कि वो संविधान के बारे में क्या सोचते हैं। |

इस बार 74 देश महाकुंभ के भागीदार हैं| अब महाकुंभ और काशी को भी लोग देख रहे हैं|आप कहते हैं भेदभाव हुआ है किसके साथ भेदभाव हुआ? हर जाति हर वर्ग हर धर्म के लोग एक साथ स्नान कर रहे हैं, यही एक सच्चा सनातन धर्म है| न्होंने एक सोशल मीडिया टिप्पणी के माध्यम से विपक्ष को जवाब देते हुए कहा कि महाकुंभ में जिसने जो तलाशा उसे वो मिला। गिद्धों को केवल लाश मिली। सुअरों को गंदगी मिली। संवेदनशील लोगों को रिश्तों की खूबसूरत तस्वीर मिली। आस्थावानों को पुण्य मिला। गरीबों को रोजगार मिला। अमीरों को धंधा मिला।

वही, दूसरी ओर श्रद्धालुओं को साफसुथरी व्यवस्था मिली। पर्यटकों को अव्यवस्था मिली। सद्भावना वाले लोगों को जातिरहित व्यवस्था मिली। एक ही स्थान पर सभी जाति के लोगों ने स्नान किया। उन्होंने कहा कि महाकुंभ को लेकर किए जाने वाले प्रश्न समाजवादियों और वामपंथियों की नीयत को दर्शाते हैं।

सीएम योगी ने कहा कि महाशिवरात्रि तक महाकुंभ में 65 करोड़ की संख्या पार होगी| वही, उन्होंने मानव दानव और महामानव का उदाहरण दिया| महर्षि कश्यप के दो रानियां थीं उसी में से एक से देव हुए एक से दानव हुआ| नकारात्मक सोच के साथ जो काम करता है वह दानव हुआ| जो परमार्थ भाव से कार्य करता है तो वह महामानव होता है| महाकुंभ सनातन परंपरा और अयोध्या को अपनाया ये अच्छी बात है|

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 146 सदस्यों ने चर्चा में हिस्सा लिया है ये बहुत अच्छी बात है| मैं सभी को बधाई देता हूं| नेता प्रतिपक्ष अब समाजवादी से सनातनी हो गए हैं| राज्यपाल के अभिभाषण पर सपा के विरोध जताने पर सीएम ने कहा कि संविधान की प्रति हाथ में लेकर घूमते हैं, लेकिन संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का सम्मान नहीं करते| आप लोगों का वास्तविक आचरण देखना है तो सपा का सोशल मीडिया हैंडल देखिए| कोई भी स्वस्थ समाज उसे देखकर लज्जा महसूस करता है|

यह भी पढ़ें-

प्रयागराज महाकुंभ 2025: संगम पर पहुंचे बॉलीवुड और राजनीतिक हस्तियां!, लगाई आस्था की डुबकी!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,074फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
320,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें