31 C
Mumbai
Friday, February 6, 2026
होमधर्म संस्कृतिAssembly Counting-2022: भाजपा​ यूपी ​सहित​​ ​4​ राज्यों में बना ​रही​​ सरकार​​-​BJP​ महासचिव​​

Assembly Counting-2022: भाजपा​ यूपी ​सहित​​ ​4​ राज्यों में बना ​रही​​ सरकार​​-​BJP​ महासचिव​​

​ ​यूपी, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में भाजपा​ सरकार बनाने जा रही है​|​ ​ ​

Google News Follow

Related

पांच राज्यों में हुए विधान सभा चुनाव को लेकर मतगणना जारी है|रूझानों में ​​यूपी, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में ​भाजपा​ आगे चल रही है|इसको लेकर ​भाजपा​ के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ ​भाजपा​ सरकार बनाने जा रही है|​ ​

उन्होंने कहा कि यूपी के अलावा उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में भी हम सरकार बनाने जा रहे हैं. चारों राज्यों में ​ ​भाजपा​ आ रही है|प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से गरीबों और वंचितों का लगातार कल्याण करने का काम किया है|ऐसे में जब चुनाव होता है, तो जनता ​​भाजपा​ को पूरा समर्थन देती है​​.

राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि जहां तक पंजाब का सवाल है, पहली बार 65 सीटों पर बीजेपी वहां पर चुनाव लड़ी है|पूरे दावे के साथ कह सकता हूं कि पंजाब में भी हमारे कार्यकर्ताओं ने ​​भाजपा​​ के विचार जनता तक पहुंचाने का काम किया है|आने वाले दिनों में हम वहां भी सरकार बनाएंगे|​ ​

गौरतलब​ है कि​ इन चुनावों में मुख्यमंत्रियों​ की​ साख दांव पर लगी है|पंजाब में मुख्‍यमंत्री ही चुनाव हारते नजर आ रहे हैं|​​​गोवा में भाजपा के प्रमोद सावंत अपनी सीट निकाल लिए है|वही ​गोरखपुर सीट से चुनाव लड़ रहे सीएम योगी आदित्‍यनाथ को छोड़ दें तो बाकी राज्‍यों पंजाब, उत्‍तराखंड​ और मणिपुर के सीएम अपनी-अपनी सीटों पर पीछे चल रहे हैं|

पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्‍नी 2 सीटों भदौड़ी और चमकौर साहिब सीट से मैदान में हैं और दोनों ही सीटों पर पीछे चल रहे हैं|चमकौर साहिब सीट पर आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार चरणजीत सिंह और भदौड़ सीट पर ‘आप’ के लाभ सिंह सीएम चन्‍नी से आगे चल रहे हैं|

यह भी पढ़ें-

​​Goa Election-2022: बढ़त बरकरार, खिलेगा कमल

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,256फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें