26 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमदेश दुनियापांचों राज्यों में कांग्रेस पर चला झाड़ू 

पांचों राज्यों में कांग्रेस पर चला झाड़ू 

Google News Follow

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग आ गए हैं। चार राज्यों में बीजेपी एक बार फिर अपनी ताजपोशी करने के लिए तैयारी में जुट गई है। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर जनता ने सीएम योगी सरकार पर अपना भरोसा जताया है यही हाल है, उत्तराखंड,गोवा और मणिपुर का भी है। लेकिन पंजाब में आप पार्टी सभी पार्टियों का सफाया करते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर चुकी है।

इन पांचों राज्यों में कांग्रेस कहीं भी दिखाई नहीं दे रही है। एक तरह से कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का लखीमपुर खीरी के दौरे एक गेस्ट रूम में झाड़ू मारते हुए वीडियो वायरल हुई थी उसी तरह पंजाब में कांग्रेस पर आप का झाड़ू चला कि, सीएम और सीएम के दावेदार चरणजीत सिंह दोनों सीटें हार गए। इतना ही नहीं, नवजोत सिंह सिद्धू अपनी सीट हार गए।

एनसीपी के मुखिया शरद पवार ने कहना है कि कांग्रेस पंजाब में इस लिए हार गई कि उसके वहां आंतरिक मामले चुनाव पर हावी थे। बता दें कि, पंजाब में  सिद्धू और अमरिंदर सिंह का टकराव इतना बढ़ गया था। अमरिंदर सिंह को सीएम पद से हटाना पड़ा था। इसके बाद चरणजीत चन्नी सिंह को सीएम बनाया गया था और अमरिंदर सिंह ने अपनी पारी बना ली थी और बीजेपी के साथ गठबंधन कर लिया था। आज नतीजा सबके सामने है। शरद पवार ने यह भी कहा कि बीजेपी को पंजाब में इसलिए मात खानी पड़ी कि तीन कृषि क़ानूनी को लेकर किसानों में गुस्सा था। इसलिए किसानों ने आम आदमी को चुना।

पंजाब में भइया लोगों को दी गई ‘गाली’ का भी असर उत्तर प्रदेश चुनाव में एक कारण हो सकता है जो कांग्रेस को बाहर का रास्ता दिखाया। जिसमें चन्नी सिंह ने एक रैली के दौरान कहा था कि  भइया लोगों को पंजाब में मत घुसने देना। इस दौरान प्रियंका गांधी भी मौजूद थी और चन्नी के बयान के दौरान प्रियंका गांधी हँसते हुए ताली बजाती नजर आईं थी। बता दें कि पांच राज्यों में कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में 1, गोवा में 10, पंजाब में 17, मणिपुर में 9 और उत्तराखंड में 20 सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि, आम आदमी पार्टी ने पंजाब में 91 सीटों जीत दर्ज की है।

ये भी पढ़ें 

Assembly Counting-2022: भाजपा​ यूपी ​सहित​​ ​4​ राज्यों में बना ​रही​​ सरकार​​-​BJP​ महासचिव​​

ट्रोलर के निशाने पर कमाल खान, पूछा कब छोड़ रहे हो इंडिया!  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें