29.8 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमदेश दुनियाAssembly Counting -2022: बंफर जीत, जश्न में डूबे भाजपाई, पीएम पहुंचे पार्टी...

Assembly Counting -2022: बंफर जीत, जश्न में डूबे भाजपाई, पीएम पहुंचे पार्टी मुख्यालय

उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में तकरीबन मतगणना पूरी हो गई है। भाजपा पंजाब को छोड़कर बाकी राज्यों में सरकार बनाने जा रही है। यूपी में एक बार फिर ऐतिहासिक जीत के साथ योगी राज वापस लौट रहा है।

Google News Follow

उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में तकरीबन मतगणना पूरी हो गई है। भाजपा पंजाब को छोड़कर बाकी राज्यों में सरकार बनाने जा रही है। यूपी में एक बार फिर ऐतिहासिक जीत के साथ योगी राज वापस लौट रहा है।वर्ष 2017 के मुकाबले सपा को काफी ज्यादा सीटें मिली हैं, लेकिन सरकार बनाने का सपना एक बार फिर धराशायी हो गया। पंजाब में आम आदमी पार्टी बंपर जीत के साथ सरकार बना रही है। पांचों राज्यों की मतगणना में चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हैं। राजनीतिक दलों के दिग्गज अपनी सीट हार गए।

उत्तराखंड की बात करें तो कांग्रेस के सीएम चेहरा हरीश रावत चुनाव हार गए हैं।उधर,उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कांग्रेस प्रतिद्वंदी भुवन चंद्र कापड़ी से चुनाव हार गए हैं। हालांकि पहाड़ी प्रदेश में भी भगवा रंग लहराया है। 4 दशक बाद किसी सरकार की लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी का इतिहास भी योगी आदित्यनाथ ने रच दिया है। भाजपा की जीत से सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इसी बीच हमेशा सुर्खियों में रहने वाली कानपुर की महापौर प्रमिला पांडे एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह जेसीबी के ऊपर चढ़ी दिख रही हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपने देखा होगा कि बीते 5 सालों में डबल इंजन की सरकार ने जिस तरह से यूपी में सुरक्षा देने का काम किया, उसे लोगों ने सराहा है। हमने जिस तरह से पीएम मोदी की लीडरशिप में विकास और कल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाया है, उसका परिणाम है कि आज जनता ने जातिवाद, वंशवाद की राजनीति को परास्त कर दिया है।

यह भी पढ़ें-

UP Counting-2022: भाजपा दफ्तर पहुंचे योगी, उड़े अबीर-गुलाल

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें