28 C
Mumbai
Thursday, March 12, 2026
होमदेश दुनियाभारत जोड़ो यात्रा नहीं आई काम,सिंधिया ने कहा, कोई लुक बाकी है...

भारत जोड़ो यात्रा नहीं आई काम,सिंधिया ने कहा, कोई लुक बाकी है क्या?  

तीन राज्यों में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिराज सिंधिया ने राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा निकालने के बावजूद कांग्रेस कोई फ़ायदा नहीं।       

Google News Follow

Related

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में आये चुनाव परिणाम के बाद जहां दो राज्यों त्रिपुरा और नागालैंड में बीजेपी दूसरी बार लगातार सरकार बनाने जा रही है। जबकि, मेघालय में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। वहीं कांग्रेस की बात करें तो वह भी कोई करिश्मा नहीं कर पाई है। अब कांग्रेस की तीनों राज्यों में मिली करारी हार के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिराज सिंधिया ने राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हार के लिए राहुल गांधी ही जिम्मेदार हैं। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि  तीन राज्यों में मिली हार के बाद क्या और भी कोई लुक बाकी रह गया है। ग्वालियर में सिंधिया ने कहा कि धीरे धीरे पूरा देश कांग्रेस को नकार दिया।

सिंधिया ने राहुल गांधी के लुक पर बात करने से इंकार करते हुए कहा कि पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में चुनाव परिणाम आये.जिससे साफ़ हो गया कि राहुल गांधी द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा का कोई असर नहीं हुआ। उन्होंने आगे कहा कि 2023 के शुरुआत में ही कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। साल के अंत में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने है। इससे पहले ही कांग्रेस के खिलाफ जो रुझान आ रहे हैं उसे देखकर कहा जा सकता है कि राज्य में चुनाव होने से पहले ही  पार्टी की होटल बेहद खस्ता है।

गौरतलब है कि बीजेपी से पहले सिंधिया कांग्रेस में थे। लेकिन पार्टी द्वारा उपेक्षा किये जाने से नाराज होकर सिंधिया ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी छोड़ दी थी। इसके बाद बीजेपी ने उन्हें केन्द्रीय मंत्री बनाते हुए  नागरिक उड्डयन मंत्रालय सौपा है। मध्य प्रदेश में इसी साल चुनाव होने है जिसको देखते हुए केंद्रीय मंत्री लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें 

भारत की कूटनीति का लोहा, युद्ध के बाद अमेरिका और रूस के विदेश मंत्री मिले  

चीता के बाद अब कोलंबिया से भारत आएंगे हिप्पोज, बनाई जा रही है योजना…

ये बना इतिहास नागालैंड में पहली बार दो महीला विधायक, जानिए उनके नाम…

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,045फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें