33 C
Mumbai
Sunday, November 15, 2026
होमदेश दुनियाभारत की कूटनीति का लोहा, युद्ध के बाद अमेरिका और रूस के...

भारत की कूटनीति का लोहा, युद्ध के बाद अमेरिका और रूस के विदेश मंत्री मिले  

जी 20 के इतर भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पहल कर अमेरिका और रूस के विदेश मंत्रियों की बैठक कराई। जो दस मिनट तक चली।   

Google News Follow

जी 20 की अध्यक्षता भारत कर रहा है। वहीं, दिल्ली में विदेश मंत्रियों की बैठक में कई मायने रखते  हैं। इस बैठक के बाद संयुक्त बयान जारी नहीं किया गया है। लेकिन, भारत के महत्व को दुनिया भर के देशों ने स्वीकार किया है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस बैठक में रुस और अमेरिका के विदेश मंत्रों की बैठक हुई। गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच लंबे समय के बाद बात हुई है।

बता दें कि,रूस और यूक्रेन के बीच पिछले साल से चल रहे युद्ध के बाद से दोनों विदेश मंत्रियों की यह पहली बैठक है। पिछले साल फरवरी में शुरू हुए युद्ध के बाद से दोनों देशों के विदेश मंत्री आपस में बातचीत करने से कतरा रहे थे। बताया जा रहा है कि इस बैठक को भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कराया है। उनके ही पहल पर दोनों मंत्रियों के बीच बातचीत हो सकी। कहा जा रहा है कि अगर बैठक विदेश मंत्री एस जयशंकर की पहल हुई है तो भारत की कूटनीति का बेहतरीन नमूना है।
गौरतलब है कि अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रूस के विदेश मंत्री सग्रेई लावरोव बीच हुई छोटी सी मुलाक़ात चर्चा का विषय है। दोनों विदेश मंत्रियों के बीच 10 मिनट मुलाक़ात हुई। यह बैठक जी 20 बैठक के इतर हुई है। इस दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन ने रूस के विदेश मंत्री लावरोव को बताया कि वह यूक्रेन को समर्थन देना जारी रखेगा। इस बैठक के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि रूस के विदेश मंत्री से एक छोटी सी मुलाक़ात हुई।
ये भी पढ़ें 

 

ये बना इतिहास नागालैंड में पहली बार दो महीला विधायक, जानिए उनके नाम…

त्रिपुरा-नागालैंड में BJP रिपीट, मेघालय में सरकार बनाने की कवायद तेज      

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें