28 C
Mumbai
Thursday, January 22, 2026
होमदेश दुनियाविधानसभा चुनाव: महाराष्ट्र में 58 प्रतिशत तो झारखंड में 67 प्रतिशत मतदान!

विधानसभा चुनाव: महाराष्ट्र में 58 प्रतिशत तो झारखंड में 67 प्रतिशत मतदान!

इन सभी सीटों पर हुए मतदान के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

Google News Follow

Related

देश के महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के साथ ही उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों की 15 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न हुआ है। उत्तर प्रदेश में नौ, उत्तराखंड में एक, पंजाब में चार और केरल में एक सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान संपन्न हुआ है। इसके साथ ही महाराष्ट्र की नांदेड़ की लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोट डाले गए हैं। इन सभी सीटों पर हुए मतदान के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

बता दें कि झारखंड के दूसरे चरण के लिए सायं 5 बजे तक 67.59 मतदान दर्ज दर्ज किया गया है।इस आंकड़े में बदलाव संभावना जताई जा रही है, क्योंकि अभी तक चुनाव आयोग की ओर से आधिकारिक आकड़े प्रस्तुत नहीं किये गए है|

इसी तरह महाराष्ट्र में सायं 5 बजे तक 58.22 प्रतिशत मतदान किया गया है। यहां सबसे ज्यादा गढ़चिरौली में 69.63 और सबसे कम मुंबई सिटी में 49.07 प्रतिशत मतदान हुआ है। महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव के तहत सायं 5 बजे तक 53.78 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। हालांकि चुनाव आयोग की तरफ से अंतिम आंकड़े आना अभी बाकी है|

देश के 15 विधानसभा सीटों पर हुए उप चुनाव में सायं 5 बजे तक मतदान का आंकड़ा: विधानसभा सीटों पर हुए उप चुनाव में सायं 5 बजे तक हुए मतदान में पलक्कड़ (केरल) 62.25 प्रतिशत, गिद्दड़बाहा (पंजाब) 78.10प्रतिशत, डेरा बाबा नानक (पंजाब) 59.80 प्रतिशत , बरनाला (पंजाब) 52.70 प्रतिशत, चब्बेवाल (पंजाब) 48.01 प्रतिशत मतदान किया गया|  

दूसरी ओर उत्तर प्रदेश में विधानसभा सीटों पर हुए उप चुनाव में सायं 5 बजे तक के आकड़े में मीरापुर 57.02 प्रतिशत, मझवान 50.41प्रतिशत, खैर 46.35 प्रतिशत, फूलपुर 43.43 प्रतिशत, कुंदरकी 57.32 प्रतिशत, करहल 53.92 प्रतिशत , कटेहरी 56.69 प्रतिशत, गाजियाबाद 33.30 प्रतिशत, सीसामऊ 49.03 प्रतिशत और केदारनाथ (उत्तराखंड) 56.78 प्रतिशत मतदान किया गया|

चुनाव आयोग द्वारा समय सीमा समाप्त होने के बाद भी यह व्यवस्था की गयी है कि मतदान केंद्रों पर कतार में लगे मतदाता अपना वोट डाल सकेंगे।

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव : सायं के बाद से एग्जिट पोल प्रस्तुत करेंगे खास सर्वे!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,375फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
288,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें