औसानेश्वर महादेव मंदिर में करंट से मची भगदड़ 2 की मौत, कई घायल!

सीएम योगी ने जताया दुख

औसानेश्वर महादेव मंदिर में करंट से मची भगदड़ 2 की मौत, कई घायल!

Awsaneshwar-mahadev-temple-stampede-barabanki-electric-shock-tragedy

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी ज़िले में औसानेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के दौरान मची भगदड़ में 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। यह दर्दनाक हादसा 26 और 27 जुलाई की मध्यरात्रि को बिजली के करंट की की चीख़ पुकार हुई और अफरा-तफरी मच गई। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम योगी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में तेजी लाएं।

बाराबंकी के ज़िलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के अनुसार, जलाभिषेक के दौरान एक बंदर बिजली की तारों पर कूद गया, जिससे एक तार टूटकर मंदिर परिसर की एक टिन की छत पर गिर गई। इसके चलते पूरे ढांचे में बिजली फैल गई, जिससे मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं में दहशत फैल गई और भगदड़ मच गई। उन्होंने कहा, “करीब 19 लोग घायल हुए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। सभी को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मंदिर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया।”

मुख्यमंत्री योगी ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जान गंवाने वालों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस संकट की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव मदद सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने तथा उनके समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

बाराबंकी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी अवधेश कुमार यादव ने जानकारी दी है की हैदरगढ़ कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में लाए गए सभी मरीज़ों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई, सिर्फ एक मरीज़ का इलाज जारी है। त्रिवेदीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 10 घायल श्रद्धालुओं को लाया गया, जिनमें से दो को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि बाकी की हालत स्थिर है।

योगी आदित्यनाथ कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बाराबंकी स्थित श्री अवसानेश्वर महादेव मंदिर परिसर में एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। सीएम योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार एवं राहत कार्य में तेजी लाने हेतु निर्देशित किया है।” पोस्ट में आगे लिखा गया, “सीएम योगी ने देवाधिदेव महादेव से दिवंगत आत्माओं को सद्गति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की प्रार्थना की है।”

गौरतलब है कि यह पिछले 24 घंटों में दूसरी मंदिर भगदड़ की घटना है। इससे पहले हरिद्वार के प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में भी रविवार को भगदड़ मची थी, जिसमें 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और कई घायल हो गए थे। प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं और घटना की मैजिस्ट्रियल जांच कराई जाएगी। बिजली विभाग को भी घटनास्थल का तकनीकी निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें:

​जन्मदिन विशेष: सबसे कम उम्र में तिहरा शतक जड़ने वाला महान ऑलराउंडर!

भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता: सेवा निर्यात को भी मिलेगा बढ़ावा!

शेखर कपूर ने डॉल्फिन, एआई और इंसानी सोच पर उठाए सवाल!

गूगल और मेटा को ED का दोबारा समन!

Exit mobile version