30 C
Mumbai
Sunday, November 29, 2026
होमदेश दुनियादीपोत्सव के मौके पर फूलों से सजी अयोध्या नगरी, झांकियों से जीता...

दीपोत्सव के मौके पर फूलों से सजी अयोध्या नगरी, झांकियों से जीता भक्तों का दिल!

सीएम योगी के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। भक्त भी दूर-दूर से रामलला के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

Google News Follow

20 अक्टूबर दीपावली से पहले अयोध्या का नजारा बदल गया है। भगवान श्री राम की स्वागत के लिए अयोध्या नगरी को फूलों और दीपों से सजाया जा रहा है। जगह-जगह फूलों से पंडालों को सजाया जा रहा है और भक्तों को अयोध्या में अलग ही माहौल देखने को मिल रहा है।

अयोध्या में दीपोत्सव के मौके पर अलग ही छठा देखने को मिल रही हैं। सीएम योगी के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। भक्त भी दूर-दूर से रामलला के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

आईएएनएस से खास बातचीत में गुजरात के वडोदरा से आए परिवार ने बताया कि उनके दर्शन बहुत अच्छे से हुए हैं क्योंकि प्रदेश में सीएम योगी और देश की कमान पीएम मोदी संभाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि अयोध्या को बहुत अच्छा सजाया गया है और दर्शन की भी विशेष सुविधा की गई है।

दीपोत्सव के मौके पर अयोध्या नगरी में सुंदर-सुंदर झांकिया भी देखी गई। नाटक मंडली अलग-अलग वेश लेकर झांकिया निकाल रही है। इसके अलावा रथ पर भगवान श्रीराम के बाल कांड की प्रस्तुति की जाती है, जिसमें छोटे-छोटे बच्चे को राम और सिया के रूप में देखा जा रहा है।

अयोध्या नगरी का माहौल ऐसा है कि किसी का भी मन मोहित हो जाए। आज का दिन अयोध्या नगरी के लिए खास है क्योंकि सीएम योगी अयोध्या आने वाले हैं और दीपोत्सव में एक साथ 26 लाख 11 हजार 101 दीये जलाए जाएंगे।

इतने दीए जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी हो रही हैं। दीयो में तेल डालने का काम भी शुरू हो चुका है। अलग-अलग 56 घाटों पर दीए लगाए गए हैं और रंगोली से भी सुसज्जित करने का भी काम हो रहा है।

इसके साथ ही घाटों की सुरक्षा का भी खास रखा जा रहा है। घाटों पर बिना आईडी कार्ड के किसी भी एंट्री नहीं होगी और जो भी लोग दीपोत्सव का हिस्सा बनेंगे वो भारतीय सूती परिधान में दिखेंगे। इसके अलावा दीयों में तेल डालने का काम तरीके के किया जा रहा है और दीए की बाती पर कपूर का पाउडर भी लगाने का काम हो रहा है।

यह भी पढ़ें-

दो वर्ष में तीन शानदार पुस्तकें !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें