28.3 C
Mumbai
Thursday, August 13, 2026
होमदेश दुनियाराममय हुई अयोध्या, एक साथ जगमगाये 24 लाख दीप,बना विश्व रिकॉर्ड  ...

राममय हुई अयोध्या, एक साथ जगमगाये 24 लाख दीप,बना विश्व रिकॉर्ड      

अयोध्या में सरयू नदी के 51 घाटों पर 24 लाख से अधिक दिये जलाये गए हैं। सीएम योगी ने सरयू नदी की आरती की।

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बड़े ही धूमधाम से दीपोत्सव मनाया जा रहा है। कई देशों के राजदूतों के साथ “रामनगरी” अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। अयोध्या में सरयू नदी के 51 घाटों पर 24 लाख से अधिक दिये जलाये गए हैं। सीएम योगी ने सरयू नदी की आरती की। वहीं, राम पैड़ी पर 21 लाख दीयों को जलाया जाएगा।

इस दौरान सरयू नदी में लेजर शो का आयोजन किया गया। बता दें कि यूपी में योगी सरकार बनने के बाद से अयोध्या में दीपोत्सव शुरू किया गया है। हालांकि कोरोना काल में दीपोत्सव का आयोजन नहीं किया गया था। अयोध्या में 24 लाख दीपों को जलाने के लिए 25 हजार वालंटियर्स लगे हुए हैं।अयोध्या के राम कथा पार्क में चल रहे कार्यक्रम में सीएम योगी ने दीपोत्सव को सांस्कृतिक आंदोलन बताया। इस कार्यक्रम 50 देशों के राजनयिक और राजदूत भी शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि हम भाग्यशाली है कि हम इसके साक्षी बन रहे हैं। यह कार्यक्रम 100 देशों में लाइव प्रसारित हो  रहा है। आज से सात साल पहले जब दीपोत्सव शुरू किया था तब कई तरह की  आशंकाएं  थी। लेकिन आज साधु संतों और प्रतिनिधियों के सहयोग  से यह दीपोत्सव देश और दुनिया में यूनिक बन गया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम में 30 हजार 500 करोड़ की परियोजनाएं चल रही हैं। सीएम योगी ने कहा कि आने वाले समय में इसका 50 हजार से अधिक लोगों को फ़ायदा होगा।
ये भी पढ़ें      

 

उत्तराखंड रचेगा इतिहास! UCC लागू करने वाला बनेगा पहला राज्य

श्रीनगर में हाउसबोट में आग लगने से तीन बांग्लादेशी पर्यटकों की मौत!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,732फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
327,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें