31 C
Mumbai
Friday, February 20, 2026
होमदेश दुनियाअयोध्या दीपोत्सव 2025: सीएम योगी ने रथ खींचा, आरती उतारी!

अयोध्या दीपोत्सव 2025: सीएम योगी ने रथ खींचा, आरती उतारी!

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई मंत्रियों के साथ भगवान के स्वरूपों की अगवानी की। यहां राम जानकी की वंदना के साथ भरत मिलाप भी हुआ।

Google News Follow

Related

अयोध्या में दीपोत्सव के भव्य आयोजन के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम के राज्याभिषेक समारोह में रथ खींचा, आरती उतारी और भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न व गुरु वशिष्ठ का तिलक किया।

रामकथा पार्क जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा, जबकि पुष्पक विमान रूपी हेलीकॉप्टर से पहुंचे राम-सीता-लक्ष्मण और हनुमान के स्वरूपों ने पूरे माहौल को आध्यात्मिक आभा से भर दिया। इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जयवीर सिंह, राकेश सचान व सतीश शर्मा ने भी आरती उतारी।

राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय समेत रामनगरी के संत महंतों ने भी आरती उतारी। समारोह में हजारों की संख्या में संत, महंत, श्रद्धालु और पर्यटक राज्याभिषेक समारोह का हिस्सा बने। रामनगरी में दीपोत्सव बड़ी धूमधाम से आयोजित हो रहा है। पुष्पक विमान रूपी हेलीकॉप्टर से राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान के स्वरूप रामकथा पार्क हेलीपैड पहुंचे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई मंत्रियों के साथ भगवान के स्वरूपों की अगवानी की। यहां राम जानकी की वंदना के साथ भरत मिलाप भी हुआ। उनके साथ अन्य मंत्रियों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। दीपोत्सव के लिए राम की पैड़ी पर बिछाए गए दीयों में बाती डालने का काम शुरू हो गया है। बाती डालने के बाद दीयों में सरसों का तेल डाला जाएगा।

इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रकाश पर्व दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए प्रभु श्रीराम से उनकी सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की है।

उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि पर्व एवं त्योहार शांति, एकता व सद्भाव का संदेश देते हैं एवं सामाजिक सौहार्द में वृद्धि करते हैं। दीपावली का पर्व भारत की सनातन धर्म की परंपरा का एक महत्वपूर्ण पर्व है।
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास के उपरान्त अयोध्या आगमन और रामराज के शुभारम्भ की स्मृति स्वरूप आज से हजारों वर्ष पहले पूरे भरतखण्ड में श्रद्धालुओं द्वारा दीपमालाओं से अपने-अपने घरों को सजा करके इस पर्व को मनाना प्रारम्भ किया गया।

उन्होंने कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन जन्मस्थली अयोध्या उत्तर प्रदेश में है। राज्य सरकार अयोध्या में दीपावली के आयोजन की प्राचीन और गौरवशाली परंपरा को ‘दीपोत्सव‘ के आयोजन के माध्यम से पुनर्प्रतिष्ठित कर, संपूर्ण विश्व समुदाय को अयोध्या की महिमा से परिचित कराने का कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें-

गयाजी जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी ने कांग्रेस पर धांधली का आरोप लगाया!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,168फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
294,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें