29.2 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमक्राईमनामा23 महीने बाद जेल से रिहा हुए आजम खान, भारी पुलिस फोर्स...

23 महीने बाद जेल से रिहा हुए आजम खान, भारी पुलिस फोर्स तैनात!

आजम खान की रिहाई के मद्देनजर उनके परिवार के सदस्य सीतापुर में मौजूद रहे। इस दौरान जेल के बाहर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला।

Google News Follow

समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान मंगलवार को सीतापुर जेल से रिहा हो गए हैं। 23 महीने के बाद आजम की सीतापुर जेल से रिहाई हुई है। इस दौरान जिला प्रशासन ने जेल के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए।

दरअसल, आजम खान की रिहाई मंगलवार सुबह होनी थी, लेकिन बेल बॉन्ड में उनके पते में गलती पाए जाने के कारण रिहाई की प्रक्रिया रुक गई। इसके बाद मंगलवार दोपहर को आजम खान की रिहाई की प्रक्रिया पूरी हुई और वह कड़ी सुरक्षा के बीच गाड़ी में सवार होकर जेल परिसर से बाहर निकले।

आजम खान की रिहाई के मद्देनजर उनके परिवार के सदस्य सीतापुर में मौजूद रहे। इस दौरान जेल के बाहर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला।

इसके साथ ही, जिला प्रशासन ने सीतापुर जेल रोड पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और ड्रोन से निगरानी की गई।

बता दें कि शहर में धारा 144 लागू होने के कारण जेल के आसपास भीड़ जुटाने की मनाही थी। नवरात्रि की भीड़ के बीच जेल रोड पर समर्थकों के जमावड़े से जाम की स्थिति बनी, जिसे पुलिस ने सख्ती से हटाया। इस दौरान बेवजह खड़ी गाड़ियों का चालान भी काटा गया।

इससे पहले, सीओ सिटी विनायक भोसले ने मीडिया से बातचीत में कहा था, “सीतापुर शहर की सड़कें संकरी हैं और नवरात्रि के चलते पहले से ही भीड़भाड़ है। बिना वजह किसी को रुकने की इजाजत नहीं। धारा 144 के तहत कार्रवाई की जा रही है और सड़कों से भीड़ हटाई जा रही है। हमारी अपील है कि सभी लोग पुलिस का सहयोग करें।”

गौरतलब है कि आजम खान को 72 मामलों में जमानत मिल चुकी है, जिसमें हाल ही में क्वालिटी बार लैंड ग्रैब केस भी शामिल है। वे अक्टूबर 2023 से सीतापुर जेल में बंद थे।

यह भी पढ़ें-

राष्ट्रपति मुर्मू ने इजरायल को रोश हशनाह की शुभकामनाएं दी! 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें