29 C
Mumbai
Sunday, March 22, 2026
होमदेश दुनियागोलियां तो नहीं चला पाया इस्लाम: चला बाबा CM का बुलडोजर, मशीन...

गोलियां तो नहीं चला पाया इस्लाम: चला बाबा CM का बुलडोजर, मशीन सील

इस्लाम वही विधायक हैं, जिन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोली चलाने की चेतावनी दी थी।

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ सरकार में कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ जोर-शोर से कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में अब समाजवादी पार्टी के विधायक शहजिल इस्लाम पर कार्रवाई की जा रही हैं। प्रशासन ने गुरुवार,7 अप्रैल 2022 को इस्लाम के अवैध पेट्रोल पंप पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया है।

बरेली जिले के भोजीपुरा विधानसभा से सपा विधायक का यह पेट्रोल पंप अवैध बताया रहा है। इस मामले का संज्ञान लेते हुए बरेली विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई करते हुए निर्माण को ध्वस्त कर दिया और उपकरणों को सील कर दिया। सपा विधायक ने यह पेट्रोल पंप सीबीगंज थाना क्षेत्र के रामपुर रोड पर बनवाया था।

बता दें कि इस्लाम वही विधायक हैं, जिन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोली चलाने की चेतावनी दी थी। सपा के कार्यालय में उन्होंने कहा था कि बोली चलेगी तो गोलियाँ चलेंगी। इसका वीडियो सामने आने पर हिंदू युवा वाहिनी के नेता ने इस्लाम के खिलाफ गंभीर धाराओं में FIR दर्ज करवाया था।

इस्लाम ने कहा था,“विपक्ष के तौर ​​पर हम लोगों की अच्छी खासी संख्या है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नेता प्रतिपक्ष हैं। ऐसे में आज अगर सदन का नेता होने के नाते योगी अपशब्द कहेंगे तो हम लोग चुप नहीं बैठेंगे। हाथ के हाथ जबाव देंगे।

यही नहीं इस्लाम ने कहा हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ऐलान कर दिया है कि हम सड़क और सदन दोनों जगह लड़ाई लड़ेंगे। वह दिन बीत गए जब उनकी तानाशाही चलती थी। आज एक मजबूत विपक्ष है। हमारे हर दिल अजीज नेता अखिलेश यादव, जो कि बब्बर शेर हैं, वो हमारे साथ हैं। अब से अगर उनके (योगी आदित्यनाथ के) मुँह से एक भी आवाज निकलेगी तो हमारी बंदूकों से धुआँ नहीं, गोली ही निकलेगी।”

यह भी पढ़ें-

जम्मू -कश्मीर बैंक घोटाला: उमर अब्दुल्ला से ईडी कर रही पूछताछ   

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,994फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें