30 C
Mumbai
Wednesday, April 22, 2026
होमदेश दुनियाबलूच नेताओं ने मांगी आजादी, भारत और यूएन से मान्यता की अपील! 

बलूच नेताओं ने मांगी आजादी, भारत और यूएन से मान्यता की अपील! 

बलूच नेताओं ने अपनी आजादी की घोषणा कर दी है। भारत और संयुक्त राष्ट्र से औपचारिक मान्यता देने की अपील की है। इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर बलूचिस्तान का मुद्दा खूब वायरल हो रहा है।

Google News Follow

Related

अब सबकी निगाहें भारत और संयुक्त राष्ट्र के अगले कदम पर हैं। बलूच कार्यकर्ता और अन्य नेताओं ने बलूचिस्तान को स्वतंत्र देश घोषित कर दिया है। उन्होंने भारत से अपील की है कि दिल्ली में बलूचिस्तान का दफ्तर और दूतावास खोलने की इजाजत दी जाए।
बलूच नेता मीर यार ने लिखा- चीन पाकिस्तान का साथ दे रहा है, लेकिन बलूचिस्तान की जनता भारत के साथ है, उन्होंने कहा कि भारत के पीएम नरेंद्र मोदी बलूच देशभक्त आपके साथ हैं। बुधवार को एक और पोस्ट में बलोच नेताओं ने यूएन और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से कहा कि पाकिस्तान तुरंत पीआके खाली करे नहीं तो 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों की कलंकित हार दुबारा होगी।
उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि भारत पाकिस्तानी सेना को हराने में सक्षम है, और पीओके को मानव ढाल न बनाने दें। मीर यार बलूच ने 9 मई को सोशल मीडिया पर लिखा था- पाकिस्तान अब खत्म होने की कगार पर है। हमने अपनी आज़ादी घोषित कर दी है।
हम भारत और संयुक्त राष्ट्र से बलूचिस्तान को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता देने की मांग करते हैं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र से मुद्रा, पासपोर्ट और अन्य संसाधनों के लिए अंतरराष्ट्रीय सहायता भी मांगी है।
बलूचिस्तान के स्वतंत्र नक्शे और झंडों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं। स्थानीय लोगों की तस्वीरें वायरल हैं, जिनमें वे भारत-बालोच दोस्ती के बैनर पकड़े हुए हैं। जिसमें लिखा है भारत अकेला नहीं है, उसे बलूचिस्तान के देशभक्तों का साथ है। उन्होंने भारत के उस बयान का समर्थन किया जिसमें पाकिस्तान को पीओके खाली करने के लिए कहा गया था।
यह भी पढ़ें-

पीलीभीत में सिखों का धर्मांतरण, नेपाल सीमा पर बढ़ा खतरा!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,151फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें