28.5 C
Mumbai
Tuesday, July 14, 2026
होमदेश दुनिया​ बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन से पहले नीतीश का आशीर्वाद लेकर उतरे नीरज! 

​ बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन से पहले नीतीश का आशीर्वाद लेकर उतरे नीरज! 

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नीरज कुमार सिन्हा को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहने और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का संदेश दिया।

Google News Follow

Related

पटना के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के अधिकृत प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा ने रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के साथ बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं एनडीए के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह भी मौजूद रहे।

मुलाकात के दौरान एनडीए नेताओं ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने नीरज कुमार सिन्हा को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि एनडीए पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरेगा तथा बांकीपुर विधानसभा सीट पर जीत दर्ज करेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नीरज कुमार सिन्हा को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहने और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नीरज कुमार सिन्हा जनता का विश्वास जीतते हुए बांकीपुर के विकास को नई गति देंगे।

इस अवसर पर नीरज कुमार सिन्हा ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन और आशीर्वाद उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि यदि जनता का आशीर्वाद मिला तो वह बांकीपुर के विकास, आधारभूत संरचना के विस्तार, नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा क्षेत्र की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भी कहा कि एनडीए पूरी एकजुटता के साथ बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और बिहार में एनडीए सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के आधार पर जनता एक बार फिर गठबंधन के प्रत्याशी पर भरोसा जताएगी।

एनडीए नेताओं ने कहा कि गठबंधन के सभी घटक दल समन्वय के साथ चुनाव प्रचार में जुटे हैं और कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में एनडीए की जीत सुनिश्चित है।

बता दें कि भाजपा पहले इस उप चुनाव के लिए अभिषेक कुमार को प्रत्याशी बनाया था लेकिन बाद में उन्होंने पारिवारिक कारणों से चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा कर दी। एनडीए के प्रत्याशी नीरज सिन्हा के 13 जुलाई के नामांकन दर्ज करने की संभावना है।

 
यह भी पढ़ें-

यशपाल शर्मा: कभी शून्य पर नहीं आउट, दिलाया पहला विश्व कप!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,083फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
320,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें