33 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमुंबई-ठाणे में एकनाथ शिंदे के समर्थन में लगे बैनर लगे

मुंबई-ठाणे में एकनाथ शिंदे के समर्थन में लगे बैनर लगे

Google News Follow

शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे के गृह नगर ठाणे के अलावा मुंबई में भी कई स्थानों पर शिवसेना के असंतुष्ट नेता एकनाथ शिंदे के समर्थन में बैनर और होर्डिंग लगाए गये हैं। शिंदे ने पार्टी के खिलाफ असंतोष की आवाज उठाकर राज्य की महा विकास आघाड़ी सरकार को संकट में डाल दिया है। कुछ स्थानों पर शिवसेना प्रमुख और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के समर्थन में भी बैनर लगे हैं।

ठाणे शहर की कोपरी-पंचपखाड़ी सीट से विधायक शिंदे (58) ठाणे-पालघर क्षेत्र के प्रमुख शिवसेना नेता हैं। इसे शिवसेना का मजबूत गढ़ माना जाता है। शिंदे के विद्रोह के मद्देनजर कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं ने ठाणे शहर, कल्याण और डोंबिवली समेत जिले में अनेक स्थानों पर अपने नेता के समर्थन में होर्डिंग और बैनर लगाये हैं। शिंदे के साथ 36 से ज्यादा विधायक होने का दावा किया जा रहा है।

ठाणे के पूर्व मेयर और पार्टी के जिलाध्यक्ष नरेश म्हास्के ने शिंदे का समर्थन किया। उन्होंने शिंदे की एक तस्वीर के साथ ट्वीट किया, ‘‘हम आपके साथ हैं….हम कट्टर हिंदुत्व का समर्थन करते हैं।’’ शिंदे के करीबी माने जाने वाले शिवसेना ठाणे ग्रामीण जिला प्रमुख प्रकाश पाटिल ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें जीवन में जो कुछ मिला है ‘साहेब’ की वजह से मिला है। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया।

ये भी पढ़ें 

अग्निवीरों का खाप पंचायतें करेंगी बहिष्कार, कारपोरेट घराने भी लपेटे में

भगवान जगन्नाथ का दर्शन करने पहुंची राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें