29 C
Mumbai
Sunday, November 15, 2026
होमधर्म संस्कृतिछठ पर सियासत से पहले प्रवासी मजदूरों की हालत पर हो बात...

छठ पर सियासत से पहले प्रवासी मजदूरों की हालत पर हो बात : हुसैन दलवई!

दलवई ने कहा कि बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल से बड़ी संख्या में लोग रोजगार की तलाश में मुंबई और महाराष्ट्र आते हैं। इनमें से अधिकतर लोग मजदूरी और निर्माण कार्यों से जुड़े हैं।

Google News Follow

कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने छठ पूजा को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) प्रमुख राज ठाकरे की टिप्पणियों की आलोचना करने वाले जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के बयान पर प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर के बयान का जवाब राज ठाकरे ही देंगे। कांग्रेस को इस मामले में पड़ने की जरूरत नहीं है। हालांकि, उन्होंने रेलवे में धर्म को बढ़ावा देने पर सवाल उठाते हुए कहा कि रेलवे केंद्र सरकार का प्रोजेक्ट है और इसमें धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देना उचित नहीं है।

दलवई ने कहा कि बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल से बड़ी संख्या में लोग रोजगार की तलाश में मुंबई और महाराष्ट्र आते हैं। इनमें से अधिकतर लोग मजदूरी और निर्माण कार्यों से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि छठ पूजा को लेकर बयानबाजी करने वाले लोगों को इन प्रवासी मजदूरों की स्थिति पर भी ध्यान देना चाहिए।

दलवई ने सवाल उठाया कि निर्माण स्थलों पर काम करने वाले मजदूर किन परिस्थितियों में रहते हैं और उन्हें कितनी मजदूरी मिलती है। कई लोग चौकीदार के रूप में काम करते हैं, लेकिन उनकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति पर चर्चा नहीं होती। ऐसे लोगों के अधिकारों, वेतन और रहने की परिस्थितियों पर भी सवाल उठाए जाने चाहिए।

दलवई ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि परिसीमन की प्रक्रिया किस तरह होगी और भविष्य में क्या फैसला लिया जाएगा। ऐसे में इस मुद्दे पर अभी से टिप्पणी करना या आलोचना करना उचित नहीं है।

महिलाओं के लिए कुछ सीटें आरक्षित करना एक हद तक ठीक है, लेकिन दक्षिण भारत के राज्यों में सीटों की संख्या कम होने और उत्तर भारत में बढ़ने की आशंका को लेकर लोगों में चिंता है। आशंका है कि परिसीमन की प्रक्रिया का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिन निर्वाचन क्षेत्रों में भाजपा को समर्थन नहीं मिलता, उन्हें अलग करने या उनका पुनर्गठन करने की कोशिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से 181 सीटों की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद एसपी सिंह पटेल की टिप्पणी पर भी दलवई ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि फिलहाल गठबंधन में सीटों की संख्या और बंटवारे को लेकर चर्चा जारी है। सीटों का फैसला संबंधित दलों की राजनीतिक ताकत, मजबूत निर्वाचन क्षेत्रों और चुनाव जीतने की संभावनाओं को ध्यान में रखकर किया जाएगा।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से लगाए गए फोन टैपिंग के आरोपों पर दलवई ने कहा कि कई लोगों ने फोन टैपिंग होने की बात कही है। उन्होंने इसे पूरी तरह गलत बताते हुए कहा कि किसी की निजी बातचीत को चोरी-छिपे सुनना और फोन टैप करना अनुचित है। दलवई ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार हर तरह की चोरी कर रही है।

यह भी पढ़ें-
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें