29.6 C
Mumbai
Saturday, June 27, 2026
होमदेश दुनियाचुनाव परिणाम से पहले नेताओं का दावा-भारी बहुमत से बनेगी एनडीए सरकार!

चुनाव परिणाम से पहले नेताओं का दावा-भारी बहुमत से बनेगी एनडीए सरकार!

एनडीए सरकार की वापसी को लेकर भाजपा-जदयू कार्यालय में मिठाइयां बननी शुरू हो गई है। जदयू नेता अनंत सिंह के समर्थकों ने बताया कि सरकार बनने की खुशी में भोज की तैयारी की जा रही है।  

Google News Follow

Related

बिहार विधानसभा की 243 विधानसभा सीटों पर शुक्रवार को परिणाम आने से पहले भाजपा-जदयू के नेताओं ने दावा किया है कि प्रदेश में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है। नेताओं का दावा है कि काउंटिंग शुरू होगी और खत्म एनडीए सरकार की वापसी के साथ होगी।

एनडीए सरकार की वापसी को लेकर भाजपा-जदयू कार्यालय में मिठाइयां बननी शुरू हो गई है। जदयू नेता अनंत सिंह के समर्थकों ने बताया कि सरकार बनने की खुशी में भोज की तैयारी की जा रही है। भोज में सफेद रसगुल्ले, काले रसगुल्ले, पुलाव, पनीर, सब कुछ बनाया जा रहा है है। पापड़, तिलौरी और जो भी लोग चाहते हैं, सब कुछ यहां उपलब्ध है। हम जीत रहे हैं।

भाजपा कार्यकर्ता कृष्णा सिंह कल्लू ने बताया कि 2025 में नीतीश के साथ एनडीए, बिहार की जनता ने एनडीए को स्पष्ट जनादेश दिया है। परंपरा के अनुसार, सनातनी लोग किसी भी शुभ कार्य से पहले पूजा-अर्चना करते हैं। हमने भगवान बजरंगबली और अन्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की।

भाजपा नेता दीपक प्रकाश ने कहा, “फिर बनने जा रही है एनडीए की सरकार।”

बिहार विधानसभा चुनाव परिणामों पर नगर आयुक्त शुभम कुमार ने कहा कि गोपालपुर, बिहपुर और सुल्तानगंज विधानसभा सीटों के लिए मतगणना होगी। सभी उम्मीदवारों को सूचित कर दिया गया है और उनके मतदान एजेंटों को प्रवेश दिया जा रहा है।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इतने लंबे समय से किए जा रहे इंतजामों से साफ़ पता चलता है कि यहां कितनी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। जैसा कि आप देख सकते हैं, बाहरी परिधि पर सीएपीएफ के जवान तैनात हैं। मुख्य द्वार पर, सभी कर्मचारियों और मतगणना एजेंटों को डीएफएमडी जांच से गुज़रने के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा है।

बता दें कि दो चरण में 243 सीटों पर मतदान कराया गया। 6 नवंबर को 121 सीटों पर मतदान कराया गया। वहीं, 122 सीटों पर 11 नवंबर को मतदान संपन्न कराया गया है।

यह भी पढ़ें-

चुनाव में गड़बड़ी होने पर चंपारण आंदोलन जैसी शुरुआत: भाई जगताप! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,260फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
318,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें