भोपाल | मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट की बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ताड़का बताया है। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा है कि अब राम बनाना ही होगा। जय श्री राम।। प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने ट्वीट किया, ‘मुमताज लोकतंत्र। हिंदुओं, भाजपा के बंगाल के कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्या, बलात्कार। हे कलंकिनी… बस्स्स।’ इसके अलावा उन्होंने आगे लिखा, ‘शठे शाठ्यम समाचरेत, टिट फॉर टैट करना ही होगा। राष्ट्रपति शासन और एनआरसी (राष्ट्रीय नागिरक पंजी) बस यही उपाय हैं।
प्रज्ञा ने बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘संतों और वीरों की भूमि पर ताड़का का शासन हो गया। अब तो ‘राम’ बनना ही होगा। जय श्री राम।। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय यह संदेश देती है कि जनता ईमानदार है। उसने (प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी नीत सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का धन्यवाद देकर आगे और विकास के लिए भाजपा को चुना। जयतु-जयतु भाजपा। बता दें कि ममता बनर्जी ने तीसरी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली हैं। बताया जा रहा है बंगाल में लगातार बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमले किये जा रहे हैं।
Bengal violence : प्रज्ञा ठाकुर का ट्वीट, मुमताज लोकतंत्र !, कहा – ‘संतों और वीरों की भूमि पर ताड़का का शासन’
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]



