27.4 C
Mumbai
Friday, October 30, 2026
होमदेश दुनियाबंगाली एक्ट्रेस टीएमसी में हुईं शामिल, भाजपा से मोहभंग की बताई वजह! 

बंगाली एक्ट्रेस टीएमसी में हुईं शामिल, भाजपा से मोहभंग की बताई वजह! 

ममता सरकार में मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य और पार्टी प्रवक्ता जय प्रकाश मजूमदार ने पर्णो मित्रा को पार्टी में शामिल कराया।

Google News Follow
पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश भाजपा को झटका लगा है। बंगाली एक्ट्रेस और पूर्व भाजपा नेता पर्णो मित्रा शुक्रवार को टीएमसी में शामिल हो गई हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी जर्नी हमेशा हम जैसी महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत रही है।

ममता सरकार में मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य और पार्टी प्रवक्ता जय प्रकाश मजूमदार ने पर्णो मित्रा को पार्टी में शामिल कराया।

कोलकाता में आईएएनएस से बातचीत में टीएमसी नेता और अभिनेत्री पर्णो मित्रा ने कहा कि मुझे ममता बनर्जी के काम करने का तरीका पसंद है। यही वजह है कि लोगों के हित के लिए मैं भी आज उनके साथ जुड़ी हूं।

चुनाव से पहले टीएमसी जॉइन करने पर उन्होंने कहा कि इसका कारण हमारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं। वे बंगाल के लोगों, खासकर महिलाओं के लिए बहुत अच्छा काम कर रही हैं। वे साथ काम करने के लिए सबसे अच्छी इंसान हैं।

उन्होंने अपने राजनीतिक करियर का जिक्र करते हुए कहा कि जब मैंने सोचा था कि मैं राजनीति में आऊंगी, तो मैं सिर्फ जनता के हित के लिए काम करूंगी। शायद मुझे जितनी आकांक्षा थी, उतना कार्य करने का मौका नहीं मिला। चूंकि मैं अब टीएमसी के साथ हूं तो अपने लोगों के लिए काम करने में काफी खुशी होगी।

उन्होंने इस बात को दोहराते हुए कहा कि हम महिलाएं ममता बनर्जी की जर्नी से काफी प्रेरित हैं। उन्होंने महिलाओं के लिए काफी काम किया है।

मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि पर्णो मित्रा ने खुद कहा कि उस समय उन्हें लगा था कि वे भाजपा में शामिल होकर काम कर पाएंगी, लेकिन सच यह है कि भाजपा में कोई काम नहीं कर सकता, इसीलिए वे हमारी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुई हैं।

यह भी पढ़ें-

वीर बाल दिवस पर योगी का संदेश: त्याग-बलिदान से ही रचता है इतिहास!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें