26 C
Mumbai
Wednesday, March 4, 2026
होमराजनीतिभारत जोड़ो यात्रा राजस्थान पहुंचने से पहले ही कांग्रेस की बढ़ाई टेंशन

भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान पहुंचने से पहले ही कांग्रेस की बढ़ाई टेंशन

  जयराम रमेश ने कहा संगठन के लिए पायलट गहलोत के खिलाफ उठाया का सकता है कड़ा  कदम    

Google News Follow

Related

कांग्रेस के लिए राजस्थान की सचिन पायलट और अशोक गहलोत की रार ने पार्टी को चिंता में डाल दिया है। बता दें कि मध्य प्रदेश के बाद भारत जोड़ो यात्रा चार दिसंबर को राजस्थान में प्रवेश करेगी। इससे पहले ही आलाकमान के हाथ पांव फूल गए है। हाल ही में दोनों नेताओं ने एक बैठक में दूर दूर नजर आये। इससे साफ़ कि आने वाले समय में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में यह कड़वाहट देखने को मिल सकती है। इससे पहले ही कांग्रेस ने इस खटास को पाटने के लिए  तैयारी शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने दोनों नेताओं को कडा संदेश देते हुए कहा कि अगर जरुरत पड़ी तो इस मामले में कडा निर्णय लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी का संगठन हमारे लिए सर्वोपरि है। इसके लिए अगर कोई ठोस कदम उठाना होगा तो उससे भी उठाया जा सकता है या समझौता से यह मामला सुलझता है तो उसे भी आजमाया जाएगा। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि राजस्थान के मसले पर पार्टी उचित हल ढूंढ रही है। समय आने पर उसका भी निवारण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पायलट और गहलोत गुट की रार को केवल कांग्रेस का आलाकमान ही खत्म करेगा।साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी को पायलट और गहलोत दोनों की जरुरत है। गौरतलब है कि हाल ही में गहलोत ने सचिन पायलट को गद्दार कहा था। उन्होने यह भी कहा था कि एक गद्दार कभी भी राज्य का मुख्यमंत्री नहीं बन सकता।

ये भी पढ़ें            

कन्नडी विठ्ठल​: ​​रात में चोरी-छिपे यात्रा करते हैं​ सीमावाद से प्रभावित​ भक्त!​

सभी भाइयों से मिलेंगे, बहन बनकर पूछूंगी – सुषमा अंधारे

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,068फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें