27 C
Mumbai
Thursday, April 16, 2026
होमराजनीतिभारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान, नरेंद्र मोदी की सदस्यता से शुरुवात...

भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान, नरेंद्र मोदी की सदस्यता से शुरुवात !

नमो ऐप के माध्यम से भी भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं।

Google News Follow

Related

सोमवार ( 2 सितंबर ) से भाजपा फिर से राष्ट्रीय सदस्यता अभियान- 2024 को शुरू किया है। इस कार्यक्रम को ‘संगठन पर्व सदस्यता अभियान-2024’ का नाम दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले सदस्यता लेकर अभियान की शुरुवात की है। आप को बता दें, वर्ष 2011 में हुई सदस्यता अभियान में 11 करोड़ भारतीय भाजपा से जुड़े, जिसके बाद भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बनी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा ने जारी किए टोल फ्री नंबर पर मिस्ड कॉल के जरिए फिर से भाजपा की सदस्य ली। जिसके बाद भाजपा के कई नेताओं ने सदस्यता ग्रहण की। भाजपा ने इस मिस्ड कॉल अभियान के जरिए सदस्य बनाने के लिए नंबर- 8800002024 भी जारी किया है। साथ ही लोग नमो ऐप के माध्यम से भी भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

अमानतुल्ला खान गिरफ्तार !

बांग्लादेश: पूजा के लिए बनाई मूर्ति की तोड़फोड़!

दौरान भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी देश के प्रधान सेवक होने के नाते प्रशासन की बारीकियों में व्यस्त रहते हैं। इसके बावजूद उन्होंने हमेशा इस बात को जीया है कि संगठन प्रथम है। इसलिए जब भी संगठन को आवश्यकता पड़ी है उन्होंने व्यस्त समय में भी संगठन को प्राथमिकता देने के लिए वे पार्टी को आगे बढ़ाने की चिंता करते हैं। मैं उनका अभिनंदन करता हूं।”

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के संयोजक विनोद तावड़े ने बताया था की, भाजपा की संविधान के अनुसार हर 5 – 6 सालों में सदस्यता अभियान करती है। लेकिन पिछली बार कोविड महामारी के चलते इस अभियान को नहीं चलाया गया है।

यह भी पढ़ें:

धाराशिव जिले में बारिश का कहर: सड़कें जलमग्न, टेरना तटों के गांवों को एलर्ट!

ब्रुनेई के साथ पीएम मोदी का सिंगापुर दौरा रक्षा, व्यापार और निवेश के लिए होगा महत्वपूर्ण!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,188फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें