34 C
Mumbai
Thursday, March 26, 2026
होमक्राईमनामाचंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला, गाड़ी पर चार राउंड बरसाई गोलियां      ...

चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला, गाड़ी पर चार राउंड बरसाई गोलियां          

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली चलाई। जिसमें आजाद घायल हो गए। गोली चंद्रशेखर आजाद को छूकर निकल गई।

Google News Follow

Related

भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद पर जानलेवा हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली चलाई। जिसमें आजाद घायल हो गए। गोली चंद्रशेखर आजाद को छूकर निकल गई। फिलहाल उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।  हालांकि,  आजाद खतरे से बाहर है।

जानकारी  के अनुसार,  सहारनपुर के देवबंद इलाकों में अज्ञात हमलावरों ने चन्द्रशेखर आजाद पर  हमला कर दिया। हालांकि, चंद्रशेखर आजाद की पीठ को गोली छूती हुई निकल गई। बताया जा रहा है कि हमलावर हरियाणा नंबर की गाडी से आये थे। बदमाशों ने चंद्रशेखर आजाद की गाड़ी पर चार राउंड गोलियां चलाई। जिससे गाडी के शीशे टूट गए।  हालांकि आजाद खतरे से बाहर हैं , उन्हें सहारनपुर रेफर कर दिया गया है।
अस्पताल में  आजाद ने कहा कि  उनका किसी से कोई झगड़ा नहीं है। वैसे मुझे  पूरी तरह घटना याद नहीं है ,लेकिन मेरी गाडी मेरा भाई चला रहा था। जब हमलावरों ने मेरी गाडी पर गोलियां चला रहे थे उस समय उसमें पांच लोग थे। हमले के बाद आरोपी सहारनपुर की  ओर भाग गए। उन्होंने बताया कि मेरे साथ रहे एक व्यक्ति को भी चोट आई है।  बताया जा रहा है कि  आजाद  दिल्ली से सहारनपुर जा रहे थे ,इसी दौरान देवबंद इलाके में कार सवार हमलावरों ने चार राउंड गोलियां बरसाई। हालांकि ,हमले में उन्हें गंभीर चोट नहीं आई है। वहीं , पुलिस इस संबंध में एक बयान साझा किया है, जिसमें कहा गया है कि आजाद के काफिले पर कार सवार बदमाशों ने हमला किया। हालांकि उन्हें इस हमले में मामूली चोट आई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया और इलाज जारी है।
ये भी पढ़ें   

महाराष्ट्र के 9 जिलों में भारी बारिश, मुंबई के कई इलाकों में जलजमाव   

तेज बारिश की वजह से मागाठाणे मेट्रो स्टेशन के पास सड़क क्षतिग्रस्त

बारिश से गिरा अभिनेत्री नूतन के बंगले का एक हिस्सा; बंगला कहाँ था?

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,974फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें