30.1 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियामतदान से पहले बड़ा झटका, चिराग पासवान ने मुस्लिम नेता को निकाला!

मतदान से पहले बड़ा झटका, चिराग पासवान ने मुस्लिम नेता को निकाला!

चिराग पासवान ने कहा कि बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है, क्योंकि राज्य ने लालू-राबड़ी और तेजस्वी यादव के परिवार को लंबे समय तक सत्ता में देखा है।

Google News Follow

बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राज्य की सियासत में बयानबाजी का दौर और तेज हो गया है। सभी राजनीतिक दल अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। इसी बीच लोक जनशक्ति (रामविलास) पार्टी के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने विपक्षी महागठबंधन पर तीखा हमला बोला है।

चिराग पासवान ने कहा कि बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है, क्योंकि राज्य ने लालू-राबड़ी और तेजस्वी यादव के परिवार को लंबे समय तक सत्ता में देखा है। उन्होंने कहा, “बिहार ने आपको 15 साल दिए, लेकिन उस दौरान आपके परिवार ने सिर्फ राज्य को बर्बाद करने का काम किया। जनता ने अब फैसला कर लिया है कि वे नई सोच और स्थिर सरकार के साथ आगे बढ़ेंगे।”

महुआ विधानसभा सीट से तेज प्रताप यादव द्वारा क्रिकेट स्टेडियम बनाने के वादे पर चिराग पासवान ने कहा, “यह अच्छी सोच है, लेकिन वहां से उनकी जीत इस बार मुश्किल लग रही है।” उन्होंने आगे कहा कि राजद और कांग्रेस केवल वादों की राजनीति करती हैं, जबकि एनडीए जनता के विश्वास और विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है।

राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगाए गए आरोपों पर चिराग ने प्रतिक्रिया दी, “नीतीश कुमार ने पहले ही प्रचार शुरू कर दिया था और गठबंधन की सभी चिंताओं का समाधान किया। एनडीए एकजुट है और मजबूती से मैदान में उतरा है।”

केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और कहा, “मुझे नहीं पता कि राहुल गांधी कहां हैं या क्या कर रहे हैं। अगर राजद जैसी पार्टी अनुशासन नहीं रख पा रही, तो कांग्रेस को जिम्मेदारी लेकर स्थिति संभालनी चाहिए।”

चिराग पासवान ने विश्वास जताया कि छठी मैया के आशीर्वाद से एनडीए पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगा, और बिहार में विकास की नई गाथा लिखेगा।

यह भी पढ़ें-

चक्रवात ‘मोंथा’ से हड़कंप, आंध्र-ओडिशा तट पर रेड अलर्ट!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें