38 C
Mumbai
Wednesday, March 4, 2026
होमदेश दुनियापुलवामा जैसा ही पुंछ में आतंकी हमला: "सरकार की साजिश", राजद नेता...

पुलवामा जैसा ही पुंछ में आतंकी हमला: “सरकार की साजिश”, राजद नेता का गंभीर आरोप!

राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने पुंछ में हुए हालिया आतंकी हमले की तुलना 2019 में पुलवामा हमले से की है। उन्होंने कहा, दोनों हमलों की प्रकृति एक जैसी है।

Google News Follow

Related

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के नेता भाई वीरेंद्र ने गंभीर आरोप लगाया है कि पुंछ में हुआ आतंकी हमला पुलवामा हमले जैसा ही है और यह केंद्र सरकार की साजिश है|उन्होंने यह भी कहा कि यह 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार की साजिश हो सकती है। इस बीच भाई वीरेंद्र के आरोपों के बाद देश में राजनीतिक माहौल फिर गर्म होने के आसार हैं।

राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने पुंछ में हुए हालिया आतंकी हमले की तुलना 2019 में पुलवामा हमले से की है। उन्होंने कहा, दोनों हमलों की प्रकृति एक जैसी है। यह केंद्र सरकार की साजिश है। हो सकता है कि यह 2024 के चुनाव से पहले देश में धार्मिक तनाव पैदा कर वोट बटोरने की केंद्र की भाजपा सरकार की साजिश रही हो।

उन्होंने आगे बात करते हुए इस घटना पर दुख भी जताया|पुंछ में आतंकी हमला दुर्भाग्यपूर्ण है। इस हमले में हमारे पांच जवान शहीद हो गए। उन्होंने कहा, मैं उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

इस बीच भाजपा ने भी भाई वीरेंद्र के आरोपों का जवाब दिया है। हम राजद नेताओं की मानसिकता को समझते हैं। ये सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते हैं। राजद नेताओं के पास इस हमले में जान गंवाने वाले जवानों के शोक मनाने का वक्त नहीं है|हालांकि, उनके पास इस तरह के निराधार आरोप लगाने का समय है। भाजपा नेता अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे लोगों के आरोपों पर प्रतिक्रिया देना हमारे लिए शर्म की बात है|
यह भी पढ़ें-

पुंजाजी ​की भविष्वाणी:​ फसल उत्पादन मिश्रित, मानसून सामान्य,’राजा’ बना ​रहेगा​!​​​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,066फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें