30.1 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमदेश दुनियाबिहार: भाजपा का तेजस्वी पर हमला, भ्रष्टाचार और अपराध उठाने से पहले...

बिहार: भाजपा का तेजस्वी पर हमला, भ्रष्टाचार और अपराध उठाने से पहले अपने ‘माता-पिता’ से पूछे!

राजद के शासनकाल को जंगलराज बताते हुए उन्होंने कहा कि उस समय यहां के उद्योगपति, चिकित्सक बिहार छोड़कर अन्य राज्यों में चले गए थे। प्रदेश में दुरुस्त सड़कें नहीं के बराबर थीं। सरकारी अस्पतालों में कोई जाना नहीं चाहता था।

Google News Follow
बिहार के मंत्री संतोष सिंह ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर सियासी हमला बोलते हुए बुधवार को कहा कि उन्हें भ्रष्टाचार और अपराध पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है। कैमूर जिले के मोहनिया विधानसभा के सक्रिय सदस्य सम्मेलन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए यहां पहुंचे संतोष सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव को इन दोनों विषयों पर सवाल उठाने से पहले अपने माता-पिता से पूछ लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि राजद के पास कोई विजन नहीं है और न कोई मुद्दा है। इन विषयों पर बोलकर वे सोच रहे हैं कि इसके सहारे बिहार में सत्ता में आ जाएंगे। लेकिन, अब उनकी जमीन खिसक चुकी है। यह सपना पूरा नहीं होने वाला है। साल 2025 के चुनाव में राजद का सूपड़ा साफ होने वाला है। भाजपा इन दिनों हर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन कर रही है, जिसमें बड़े नेता भी शामिल हो रहे हैं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के ‘पलायन रोको- नौकरी दो’ यात्रा में भाग लेने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो अब अपना अस्तित्व बचाने के चक्कर में है। तेजस्वी यादव कांग्रेस की स्थिति को समझ रहे हैं।

सरकार में श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने वक्फ कानून को लेकर कहा कि यह देश के सभी गरीब मुसलमानों को साथ देने वाला कानून है। यह किसी मुसलमान के खिलाफ नहीं है। इसका विरोध वही लोग कर रहे हैं जो धर्म के नाम पर वक्फ की संपत्तियों का गलत प्रयोग करते थे, इसलिए उनके “पेट में दर्द” है। इन लोगों की रियासत अब खत्म होने वाली है।

राजद के शासनकाल को जंगलराज बताते हुए उन्होंने कहा कि उस समय यहां के उद्योगपति, चिकित्सक बिहार छोड़कर अन्य राज्यों में चले गए थे। प्रदेश में दुरुस्त सड़कें नहीं के बराबर थीं। सरकारी अस्पतालों में कोई जाना नहीं चाहता था।

यह भी पढ़ें-

UP: योगी सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘संकटमोचक’ वन स्टॉप सेंटर का करेगी विस्तार! 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें