28 C
Mumbai
Thursday, April 16, 2026
होमदेश दुनियाबिहार कैबिनेट: युवाओं को सौगात, सरकार करेगी बिहार युवा आयोग का गठन!

बिहार कैबिनेट: युवाओं को सौगात, सरकार करेगी बिहार युवा आयोग का गठन!

कैबिनेट की बैठक के बाद युवाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। सीएम नीतीश कुमार ने खुद इसकी जानकारी दी है। 

Google News Follow

Related

बिहार मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यवासियों के लिए बड़ा एलान किया है। उन्होंने बिहार चुनाव से पहले राज्य में युवा आयोग के गठन को मंजूरी दे दी है। बैठक के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि  बिहार के युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, उन्हें प्रशिक्षित करने तथा सशक्त और सक्षम बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बिहार युवा आयोग के गठन का निर्णय लिया है|

आज कैबिनेट द्वारा बिहार युवा आयोग के गठन की मंजूरी भी दे दी गई है। समाज में युवाओं की स्थिति में सुधार और उत्थान से संबंधित सभी मामलों पर सरकार को सलाह देने में इस आयोग की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। युवाओं को बेहतर शिक्षा और रोजगार सुनिश्चित करने के लिए सरकारी विभागों के साथ यह आयोग समन्वय भी करेगा।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार युवा आयोग में एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष और सात सदस्य होंगे, जिनकी अधिकतम उम्र सीमा 45 वर्ष होगी। यह आयोग इस बात की निगरानी करेगा कि राज्य के स्थानीय युवाओं को राज्य के भीतर निजी क्षेत्र के रोजगारों में प्राथमिकता मिले, साथ ही राज्य के बाहर अध्ययन करने वाले और काम करने वाले युवाओं के हितों की भी रक्षा हो।

सामाजिक बुराइयों को बढ़ावा देने वाले शराब एवं अन्य मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए कार्यक्रम तैयार कर और ऐसे मामलों में सरकार को अनुशंसा भेजना भी इसका महत्वपूर्ण कार्य होगा। राज्य सरकार की इस दूरदर्शी पहल का उद्देश्य है कि इस आयोग के माध्यम से युवा आत्मनिर्भर, दक्ष और रोजगारोन्मुखी बनें ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो।

बता दें कि सीएम नीतीश की अध्यक्षता में मंगलवार सुबह 10.30 यह बैठक शुरू हुई। बैठक में सीएम के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी समेत बिहार सरकार के सभी प्रमुख मंत्री और अधिकारी शामिल है। बैठक के मुख्य एजेंडों में राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और सड़क सुधार जैसे बुनियादी मुद्दे शामिल हैं।

यह भी पढ़ें-

बिहार: तेजस्वी का पीएम-सीएम पर हमला!, ‘कुर्सी बचाने को बिहार बर्बाद कर रहे बिहार’! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,191फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें