31 C
Mumbai
Friday, August 14, 2026
होमदेश दुनियाबिहार: तेजस्वी का पीएम-सीएम पर हमला!, 'कुर्सी बचाने को बिहार बर्बाद कर...

बिहार: तेजस्वी का पीएम-सीएम पर हमला!, ‘कुर्सी बचाने को बिहार बर्बाद कर रहे बिहार’! 

राजद सुप्रीमो ने लालू प्रसाद यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला था। अब ऐसा ही उनके बेटे ने किया है।  

Google News Follow

Related

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है। अपने पिता लालू प्रसाद की तरह ही उन्होंने भी एआई इमेज का इस्तेमाल कर पीएम मोदी और सीएम नीतीश पर निशाना साधा। तेजस्वी ने इन दोनों नेताओं की तस्वीर शेयर की और लिखा कि प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी दोनों अपनी कुर्सी बचाने के लिए बिहार को बर्बाद कर रहे हैं।
तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार के हाथ में एक पंपलेट दिखाया। इसमें लिखा है कि लूट, हत्या, चोरी, डकैती और भष्ट्रचार। तेजस्वी यादव का कहना है कि नीतीश सरकार के राज में कानून व्यवस्था का हाल बेहाल है। इनके राज में खुलेआम बलात्कार, हत्या और डकैती हो रही है। भ्रष्टाचार चरम पर है।
इतना ही नहीं तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी के हाथ में एक पंपलेट दिखाया। इसमें लिखा है कि केंद्र की सत्ता बचा रहे हैं, बिहार को सता रहे हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्र की सत्ता बचाने के लिए पीएम मोदी बिहार की जनता को सता रहे हैं।

दो जुलाई राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद ने एक बार फिर से पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला था। उन्होंने इस बार कृत्रिम मेधा (AI) का इस्तेमाल किया और पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार की तस्वीर बना दी।

उन्होंने पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार की डिलीवरी बॉय वाली तस्वीर के साथ लिखा कि बिहार की गलियों में दो डिलीवरी बॉय देखे गए हैं। इनमें से एक के बैग में अच्छे दिन और दूसरे के बैग में विशेष राज्य का दर्जा है। उन्होंने तंज कसते हुए लिखा कि 10 साल से डिलीवरी पेंडिंग है। लेकिन, अब ऑर्डर कंफर्म होने की बात कह रहे हैं।
लालू प्रसाद ने आगे कहा कि चुनाव के वक्त बिहार की गलियों में झूठे वादों की फ्री डिलीवरी करने वाले जुमलेबाज अब खूब घूमेंगे। वहीं राजद ने तंज कसते हुए लिखा कि एनडीए सरकार में सड़क के बीचोंबीच पेड़ है। सड़क पर नदी बह रही है। जंक्शन के बाहर सब डूबा है। डबल इंजन सरकार का विकास अजूबा है।
यह भी पढ़ें-

मद्रास हाईकोर्ट: पुलिस कस्टडी में हुई मंदिर के रक्षक अजीत कुमार की मौत

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,717फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
327,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें